Breaking News

विधान सभा की तर्ज़ पर दूसरी बार हुई जिला परिषद्, पूर्वी चम्पारण की सामान्य बैठक

*जिप की सामान्य बैठक में कनीय अभियंता, अमीन एवं अन्य कर्मचारियों की बहाली का लिया गया निर्णय*
*शुक्रवार को विधान सभा की तर्ज़ पर दूसरी बार हुई जिला परिषद्, पूर्वी चम्पारण की सामान्य बैठक*
*आज़ादी के बाद पहली बार 60लाख के मुनाफ़ा का जिला परिषद् का बजट*
*जिला परिषद् जिले के 405 पंचायतों में लगाएगी नि: शुल्क चिकित्सा शिविर*
*जिला परिषद प्रत्येक जिला पार्षद क्षेत्र में प्रकाश के लिए 100-100 LED लाईट चौक चौराहा पर लगाएगी*
* *जिला परिषद प्रत्येक जिला पार्षद क्षेत्र में मच्छर मारने के लिए एक-एक फोगिंग मशीन देगी*
*जिला परिषद् बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारीगण का एक दिन का वेतन में हुआ कटौती*
*जिला परिषद् में 108 प्राप्त प्रश्नों पर हुई गंभीरता से चर्चा*
*प्रियंका जायसवाल अध्यक्ष जिला परिषद की अध्यक्षता एंव सुनील यादव मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के संचालन में हुई बैठक*
*मा० सांसद रमा देवी, मा० उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह , सभी जिला पार्षद , प्रमुखगण, पदाधिकारीगण भाग लिए*
सामान्य बैठक को संबोधित करते जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल व साथ मे मंच पर विराजमान जिप उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह (दाएं),शिवहर सांसद रमा देवी तथा कार्यपालक पदाधिकारी सुनील यादव
चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला परिषद जो कनीय अभियंता, अमीन एवं कर्मचारियों की कमी से लंबे समय से जूझ रही है। अब इस कमी को दूर करने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक परिसर स्थित महात्मा गांधी सभागार में हुई, जिसमें उक्त निर्णय लिया गया है। इस बैठक से गायब रहे 15 अधिकारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि लगातार बैठक से अनुपस्थित रहने वाले  जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, एसएफसी के प्रबंधक के विरूद्व सरकार को लिखने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं अब 405 पंचायतो में जिप के चिकित्सक एवं एक महिला चिकित्सक के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।
शुक्रवार को जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल की अध्यक्षता में
बैठक महिला जिलापार्षद क्षेत्र की समस्या उठाते हुए
आयोजित जिप की सामान्य बैठक में कनीय अभियंता, अमीन एवं अन्य कर्मचारियों की बहाली का निर्णय लिया गया। जबकि महत्वपूर्ण निर्णयों में  ग्रामीण क्षेत्रो में मच्छरो से निजात के लिए फौगिंग मशीन की खरीदारी करने का  प्रहस्ताव पारित किया गया। साथ ही अब जिप की ओर से जिप क्षेत्र के  सभी प्रमुख चैक चैराहो पर एलईडी लाईट लगाया जायेगा। जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने कहा कि  विधान सभा की तर्ज पर परिषद की सामान्य बैठक अब देश में उदाहरण बन गया है। बैठक में कुल 56 सदस्यो के द्वारा  2-2 प्रश्न लाये गये थे। जिसके आलोक में 79 प्रश्नो के उत्तर  दिए गये। आम जनता से जुडे़ विभागो में स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाडी और आपूर्ति विभाग की ओर से प्रश्नो का उत्तर नहीं दिया गया। जिसपर चिंता प्रकट की गई।
अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने सदन में कहा कि उनके द्वारा
बैठक में जिलापार्षद सदस्य क्षेत्र की समस्या को रखते हुए
जिला परिषद के प्रभावी निर्वहन के लिए स्थायी समितियों का गठन किया गया है। समिति बेहतर कार्य कर रही है। लेकिन संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा उन्हे अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होने कहा कि जिप की सामान्य बैठक में संबंधित अधिकारी निश्चिित रूप से भाग लें। जिप अध्यक्ष  60 लाख रूपये मुनाफे का बजट पेश किया। उन्होने भरोसा दिलाया कि उच्च न्यायालय में पंचायत प्रतिनिधियों को प्राप्त अधिकार  पर सुनवाई चल रही है। उन्होने भरोसा दिलाया कि प्राप्त अधिकार पर न्यायालय न्यायोचित निर्णय देगी। अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद की जमीन पर अवैध व्यवसाय करने वालो सख्ती के साथ हटाया जायेगा। वहीं 6 माह से अधिक का किराया नही देने वाले दुकानदारों की बंदोबस्ती रद्द होगी। अगर मृत आवंटी दुकानदारो की दुकान को रद्द कर पुनः आवंटन किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, सांसद रमा देवी, शिक्षा समिति अध्यक्ष किशोरी देवी, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष कविता सिंह, लोक कार्य समिति अध्यक्ष सुरेश यादव, सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष मनोज मुखिया, उत्पादन समिति के मुख्तार प्रसाद गुप्ता सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन मुख्य कार्यपालक सह डीडीसी सुनील कुमार यादव ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.