*घोड़ासहन से नई दिल्ली तक वातानुकूलित व वाईफाई के सुविधा के साथ यात्री बस सेवा शुरू*
 |
| बस की तस्वीर |
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:स्थनीय बस स्टैंड से नई दिल्ली आनन्द बिहार टर्मिनल तक डेली बस सेवा की शुभारम्भ आज शनिवार को 11 बजे दिन में की गयी.यह बस सेवा ट्रेवल पॉइंट नामक ट्रैवल एजेंसी के द्वारा दी जा रही है.जानकारी देते ट्रेवल कम्पनी के घोड़ासहन पॉइंट के मैनेजर मनु सिंह ने बताया कि यह बस सेवा प्रतिदिन
 |
| बस के अंदर सीट की तस्वीर |
घोड़ासहन से 1 बजे दिन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (हॉस्पिटल) के सामने से खुलेगी जो ढाका, मोतिहारी, पिपराकोठी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ,आगरा होते हुए अगले दिन सुबह 9 बजे आनँदबिहार (नई दिल्ली) पहुंचेगी.वही आनँदबिहार (दिल्ली) से दोपहर 1 बजे खुलेगी जो अगले दिन सुबह आठ बजे घोड़ासहन

पहुंच जायगी.बस का किराया शयनयान(स्लीपर) का 1400 रुपया तथा कुर्सीयान का 1100 रखी गयी है.यह बस पूरी तरह से वातानुकूलित व
वाईफाई की सुविधा से लैस है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.