Breaking News

घोड़ासहन:पुलिस ने 281 बोतल शराब के साथ दो कारोबारियो समेत दो पियक्कड़ को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 281 बोतल शराब के साथ दो कारोबारियो समेत दो पियक्कड़ को किया गिरफ्तार
जब्त 238 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी आकाश राम (बीच मे)
चम्पारण टूडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम दो अलग अलग जगहों से छापेमारी कर स्थानीय बीरता चौक निवासी आकाश कुमार राम के पास से 5 बोरो में रखे 238 बोतल नेपाली सौंफी शराब व स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक सब्जी मंडी निवासी छोटू जयसवाल को 43 बोतल शराब के साथ धर दबोचा.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी के साथ सस्त्र बल शामिल थे.गिरफ्तार दोनों कारोबारी को कांड संख्या 547/17 व 548/17 दर्ज कर जेल भेज दिया है.
जब्त 43 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार छोटू जायसवाल
वही थाना क्षेत्र के स्थानीय श्रीपुर मोड़ के नजदीक से बुधवार की देरशाम शराब के नशे में धुत दो पियककरो को सअनि राजनंदन पासवान ने धर दबोचा.जानकारी देते थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने दोनों पियककरो की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र बारा जयराम निवासी विन्देश्वर कुमार व समत कुमार के रूप में की है.गिरफ्तार दोनों पियककरो को कांड संख्या 551/17 दर्ज कर जेल भेज दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.