Breaking News

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मिला आम्रपाली सम्मान पुरस्कार

*सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मिला आम्रपाली सम्मान पुरस्कार*
बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ सीपी ठाकुर से प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
हाजीपुर : बिहार दर्पण वैशाली डायरी के लोकार्पण अवसर पर कला व संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के के लिए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को आम्रपाली सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। वही बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ सीपी ठाकुर ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद जिले के भेलवा कोठी को गांधी सर्किट से जोड़ने व महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी के मूर्ति अनावरण अवसर पर भेलवा कोठी में मधुरेंद्र को सम्मानित किया जाएगा। बता दे कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था की उक्त युवा कलाकार द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों के अलावा पिछले वर्ष बिहार में लागू पूर्ण
शराबबंदी व सात निश्चय और कलाकृति काफी संदेशपरक रही हैं। मधुरेंद्र ने दूरभाष पर बताया कि मेरा एकमात्र लक्ष्य कला के माध्यम से बिहार के धरोहरों को विश्व के पटल पर लाना है। बताया कि समारोह में उपस्थित इंडिया फर्स्ट भारत नवनिर्माण व अहान न्यूज के संयोजक मनीष कुमार सिंह सहित देश-प्रदेश से आए नामचीन राजनीतिज्ञ व वरीय प्रशासनिक हस्तियों ने खुले दिल से इनके कार्यों की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.