Breaking News

छठ के लेकर पचपकड़ी बाजार मे सज गई दुकानें

*🖋छठ के लेकर पचपकड़ी बाजार मे सज गई दुकानें*

*🖌बहुत प्राचीन बाजार है आस -पास के गांव के लोग करते है बाजार*

*🖌🖋आज से नहाय खाए के छठ पूजा की शुरुआत*
छठ पूजा के लिए सजी दुकानें
चम्पारण टुडे ढाका से दिलीप कुमार गुप्ता
सिकरहना ::पचपकड़ी बाजार लोक आस्था के महान पर्व छठ के लेकर बाजार में तैयारी शुरू हो गई है।एक तरफ जहाँ पचपकड़ी युथ क्लब के नवयुवक जहाँ घाटो की सफाई मे जूटे है,वही दूसरी तरफ बाजारों मे पूजा सामग्रीयो की दुकानें सज गई है।पूरा पचपकड़ी छठी मैया के गीत गूँजने लगे है।।
इस चार दिवसीय पर्व को लेकर आज से नहाय खाए के साथ
फल की दुकान
छठ प्रारंभ हो गई ।इस पर्व को लेकर महिला पुरुष या बच्चों मे काफी उत्साह देखा जा रहा है।वही आज बाजार मे छठ पूजा सामग्री जैसे दउरा,सुपली,नारियल, कोसी,ईख,फल ,और यहाँ की प्रसिद्ध खाजा मिठाई की दुकानें सज गई है ।इस पर्व पर विशेष रूप से  रेडीमेड कपड़े की दुकानें पर काफी भीड़
देखी जा रही है।

*रिपोर्टिंग ---दिलीप कुमार गुप्ता*

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.