मोतिहारी:आकाश हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
आकाश हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता
मोतिहारी : आकाश हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच साथियो ने किया था हत्या। बंजरिया सीओ का ड्राइवर भी है हत्याकाण्ड में शामिल।दो दिन पहले बंजरिया थाना के चैलहा के खेत से मिला था आकाश का शव।गिरफ्तार चार अपराधी के शरीर पर भी है जख्म के निशान। लड़की के कारण हुआ है हत्या। सूत्रों की माने तो अजय एक लड़की को लेकर पहुँचा था मृतक आकाश के लॉज में तब आकाश ने बना लिया था वीडियो और वीडियो दिखाकर करने लगा था ब्लैकमेल...हत्या के पूर्ब आकाश को अजय दे चुका था धमकी। । अजय बंजरिया सीओ का है ड्राइवर।
![]() |
| गिरफ्तार अपराधियो के साथ प्रेसवार्ता करते एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा |
मोतिहारी : आकाश हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच साथियो ने किया था हत्या। बंजरिया सीओ का ड्राइवर भी है हत्याकाण्ड में शामिल।दो दिन पहले बंजरिया थाना के चैलहा के खेत से मिला था आकाश का शव।गिरफ्तार चार अपराधी के शरीर पर भी है जख्म के निशान। लड़की के कारण हुआ है हत्या। सूत्रों की माने तो अजय एक लड़की को लेकर पहुँचा था मृतक आकाश के लॉज में तब आकाश ने बना लिया था वीडियो और वीडियो दिखाकर करने लगा था ब्लैकमेल...हत्या के पूर्ब आकाश को अजय दे चुका था धमकी। । अजय बंजरिया सीओ का है ड्राइवर।
इस हत्या कांड में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसके सम्बन्ध में पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा ने सोमवार को खुलासा करते बताया कि कांड का मुख्य आरोपी अजय के द्वारा 4 लोगो की मदद से हत्या की गई है। जिसमें तुरकौलिया एवं बंजरिया थाना सहित रघुनाथपुर ओपी प्रभारी द्वारा डीएसपी पंकज रावत के नेतृत्व में संयुक्त रूप से छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार
अभियुक्तों में अतुल कुमार, सदरे आलम, विनय कुमार एवं गोबिंद कुमार का नाम शामिल है तथा सभी की उम्र लगभग 20 वर्ष के इर्द-गिर्द है और चैलाहा थाना बंजरिया के निवासी है। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है जिसमें बताया है कि अजय के साथ मिलकर पहले बेल्ट से आकाश को मारा गया जब वह बेहोश हो गया उसके बाद सभी ने मिलकर उसकी गर्दन दावा कर हत्या कर दी गई।

वही पुलिस कप्तान श्री शर्मा ने बताया कि आकाश की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। जिसमें आज से लगभग 15 रोज पूर्व अजय और आकाश के बीच प्रेम प्रसंग के कारण ही झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी सहित बेल्ट व गंजी भी अपने कब्जे में ले लिया गया है, तथा मुख्य आरोपी अजय को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.