Breaking News

घोड़ासहन:रुपये लेनदेन के विवाद में हुए मारपीट व चाकूबाजी की घटना में युवक घायल, दो हिरासत में

रुपये लेनदेन के विवाद में हुए मारपीट व चाकूबाजी की घटना में युवक घायल, दो हिरासत में
घायल युवक गौतम कुमार अस्पताल में 
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:शहर के मेन रोड में रुपये के लेन देन में हुए मारपीट व चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान शहर के जगदम्बा नगर निवासी गौतम कुमार 25 वर्ष के रूप में की गई है.घटना शुक्रवार की देर शाम की बतायी जाती है.आनन फानन में लोगों द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया जहां डॉक्टर ने इलाज करने के बाद स्थिति खतरे से बाहर बताया.घटना की सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाने के पुअनि छोटेलाल पटवारी ने त्वरित करवाई करते हुए घटना स्थल से दो युवको को हिरासत में ले लिया है.पुलिस को दिए आवेदन में गौतम कुमार ने बताया कि पैसे के विवाद को लेकर राजमन्दिर सिनेमा हॉल के पास घोड़ासहन निवासी अमरनाथ जयसवाल एवं दयाशंकर कुमार दोनों भाई ने मिलकर गाली देने लगा मैं जब गाली देने से मना किया तो दोनों आदमी फैट मुक़ा से मारने लगे और जमीन पर पटक दिया.उसके बाद चाकू निकाल कर मेरे बाएं बाँह और बाएं कुल्हा पर चाकू से वार कर दिया जिससे कटने के कारण खून बहने लगा.थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने घटना की पुष्टि करते बताया कि आवेदन मिला है जो भी दोषी होगा उसपर कानूनी करवाई की जायेगी.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.