घोड़ासहन:कुष्ट कॉलोनी में कुष्ट रोगियों के बीच पूजा सिंह ने मनाई दीपावली
 |
| कुष्ट कॉलोनी के बच्चे को पटाखे देती पूजा सिंह |
चम्पारण टुडे घोड़ासहन से राहुल कुमार
घोड़ासहन:मानव की सेवा मनुष्य का पहला धर्म है समाज से अलग-थलग पड़े घोड़ासहन शहर से एकांत अरुणा नदी के किनारे अवस्थित कुष्ट कॉलनी में रहने वाले सैकड़ो कुष्ट रोगियों तथा उनके बच्चो के बीच दीपावली के इस महा पर्व में श्रीपुर गांव निवासी समाजसेवी सह घोड़ासहन 47 की भावी जिलापार्षद प्रत्याशी पूजा सिंह ने गुरुवार को दीपावली मनाकर समाज में एक मिशाल पेश किया.समाजिक कार्यककर्ता श्रीमती सिंह ने कुष्ट रोगियो तथा उनके बच्चों को उत्साहित करते उनके परिजनों के बीच मिठाईया,दीपक
 |
| कॉलोनी के महिलाओं को पटाखे देती पूजा सिंह |
(मोमबत्ती) तथा बच्चों को पटाखे आदि देकर खुद उनके साथ शामिल रह कर पर्व मनाया.श्रीमती सिंह से उपस्थित कुष्ठ कॉलोनी वासियो ने अनेको समस्याओं के बारे में जानकारी दी जिसमे मुख्य रूप से पर्व के समय भी अब तक जन वितरण प्रणाली द्वारा राशन नही देने,कॉलनी में शौचालय की जर्जर स्थिति के बारे में बताया तथा दिखाया गया.यहाँ बताते चले की वर्ष 1988 में स्थापित इस कॉलोनी के तीन दशक बीतने के बावजूद यहां आने जाने के लिए अब तक कोई पथ का निर्माण नही हो सका जिससे बरसात के दिनों में आने जाने में इनलोगों को
 |
| कुष्ट कॉलोनी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित पूजा सिंह |
घोर कठिनाइयों का समाना करना पड़ता है. समस्या को सुनते ही श्रीमती सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार रजक व बीडीओ अलाउदीन अंसारी से तत्काल मोबाइल पर बात कर इनकी समस्याओं से अवगत कराते जल्द से जल्द राशन दिलाने की मांग की गई.मौके पर सुनील यादव,मृत्युंजय कुशवाहा,सरपंच रंजन सिंह,अजय कुमार,अजित शर्मा,रामचन्द्र सिंह,दिनकर यादव,अभिजीत सिंह आदि दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.