Breaking News

घोड़ासहन:चाकूबाजी की घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा दो प्राथमिकियां दर्ज

चाकूबाजी की घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा दो प्राथमिकियां दर्ज
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:शहर के स्थानीय मेन रोड में शुक्रवार की देर शाम हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा दो प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी है.दोनों ही मामलों में घटना का कारण पैसे का लेन देन ही बताया गया है. घटना में घायल हुए 25 वर्षीय गौतम जयसवाल ने दुकानदार अमरनाथ जयसवाल व उसके भाई दयाशंकर जयसवाल को आरोपित करते मारपीट कर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया है. पुलिस के द्वारा आरोपित अमरनाथ जयसवाल को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है. दूसरी ओर अमरनाथ जयसवाल के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गौतम जयसवाल के अतिरिक्त बिगू प्रसाद एवं बीरू प्रसाद को आरोपित करते मारपीट करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी के अनुसार दोनों मामलों की जांच की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.