Breaking News

सांसद आदर्श ग्राम की समीक्षात्मक बैठक में विकास कार्यो में गति लाने का सांसद ने अधिकारियो को दिया निर्देश

सांसद आदर्श ग्राम की समीक्षात्मक बैठक में विकास कार्यो में गति लाने का सांसद ने अधिकारियो को दिया निर्देश
बैठक में सांसद रमा देवी,डीडीसी सुनील यादव,एसडीओ मनोज रजक,मुखिया राजू जायसवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र साह
चम्पारण टुडे घोड़ासहन से राहुल कुमार
घोड़ासहन:सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयनित घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन में  विकास कार्यो का समीक्षात्मक बैठक सह शिविर का आयोजन रविवार को किया गया.बैठक का उद्घाटन सांसद रमा देवी,डीडीसी सुनील
दिप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते सांसद, डीडीसी,एसडीओ व मुखिया
यादव,एसडीओ मनोज रजक व मुखिया राजु जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रजवलित कर किया गया. इस बैठक में प्रखंड मेंटर पदाधिकारी मो.मुस्ताक,बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी, सीओ

शिविर में आईसीडीएस द्वारा लगायी गयी स्टॉल को देखती सांसद रमा देवी
उदय शंकर मिश्रा,प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिलानाथ झा सहित सभी बिभाग के अधिकारियों ने भाग लिया.इस दौरान सभी विभागों की कार्य कलापो की समीक्षा की गयी. रसोई गैस किल्लत, बिजली के तारो को बदलने की धीमी प्रक्रिया व बिल की गड़बड़ी के साथ जन वितरण प्रणाली खास निशाने पर रहे.आदर्श ग्राम घोड़ासहन दक्षिणी में पिछले एक वर्ष में किये गए विकास कार्यो पर गहरा असंतोष व्यक्त करते सांसद रमा देवी ने कहा कि अधिकारियों ने कोई
स्वच्छता की शपथ दिलाते सांसद व डीडीसी
काम किया ही नही है.उन्होंने विकास कार्यो में गति लाने का निर्देश अधिकारियो को दिया.सांसद ने आगामी 31 दिसम्बर तक घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत को ओडीएफ घोषित करने का निर्देश देते शौचालय नही बनाने वाले परिवारों को 1000 रुपया दंड लगाने की घोषणा की.शिविर में डीडीसी व सांसद ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. इस अवसर पर आधार कार्ड बनाने,बैंक खाता खोलने के अतिरिक्त स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग,बाल विकास परियोजना, जीविका आदि के द्वारा अपने अपने स्टॉल लगाये गये थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.