Breaking News

पीएसए चकिया के पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का हुआ गठन

पीएसए चकिया के पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का हुआ गठन
पीएसए चकिया के नव निर्वाचित पदाधिकारी गण
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
चकिया : शिक्षा विहीन मनुष्य पशु के समान होता है । शिक्षा के बिना न किसी व्यक्ति विशेष का और न ही सरकार का कोई काम संभव है।फिर भी सरकार शिक्षा व्यवस्था को गर्त में पंहुचाना चाहती है। उक्त बातें पीएसए के जिला सचिव संतोष कुमार रौशन ने चकिया पीएसए की नई कमेटी के गठन के शुभ अवसर पर कही।साथ ही उन्होंने कहा कि देश की गुणवतापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था निजी विद्यालयों के कंधे पर है,जिसका लाखों प्रणाम है।परंतु सरकार निजी विद्यालयों को सरकारी स्कूलों की तरह नियमों में उलझा कर व् तरह-तरह के नए नियमों को बनाकर जबरदस्ती थोप रही है। वहीं एसोसिएशन के जिला संयोजक शिव किशोर सिंह ने कहा कि यदि सरकार इसी तरह से निजी विद्यालयों के ऊपर हावी होती रही और हम चुप बैठे रहे तो वो दिन दूर नहीं कि निजी विद्यालयों की स्वतंत्रता बिल्कुल समाप्त हो जाएगी। यही कारण है कि इन दिनों शैक्षणिक व्यवस्था पर आँच आने लगी है। समय रहते अगर सरकार अपने कानूनी दायरे को पूर्व की तरह नही करती है तो प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। बैठक को संबोधित करते हुए पीएसए के कार्यकारी अध्यक्ष एन. के.राही ने कहा कि सरकार के आँख की पट्टी खोलने के लिए निजी विद्यालय के साथियों को चट्टानी एकता का प्रदर्शन जरूरी है । इसके लिए संघ के सभी सदस्यों को एकता के सूत्र में बंधना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्र ने 25 नवम्बर को आयोजित  जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व दिसंबर में होने वाले शिक्षा सेवा सम्मान समारोह में अपनी चट्टानी एकता प्रदर्शित करने का आव्हान किया।
इस मौके पर सर्वसम्मति से मुकेश शर्मा को अध्यक्ष व् विजय श्रीवास्तव को सचिव,स्टेनली पिल्लई को आईटी सेल का जिला अध्यक्ष,अजय कुमार को संयोजक,अवधेश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष,विशाल कुमार को सह सचिव,जियालाल साहनी को सह कोषाध्क्ष,ओमप्रकाश व् रामशंकर को उपाध्यक्ष,हरिकिशोर पाठक सह संयोजक बनाये गए,इसके साथ ही पाँच कार्यकारिणी सदस्य गठित की गई,नयी कमिटी के सदस्यों में काफी जोश खरोश दिखा । मौके पर उपस्थित नव निर्वाचित पदधिकारियों ने भी बारी-बारी से बैठक को संबोधित किया । वहीं स्टेनली पिल्लई ने बैठक में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त चुनाव में चयनित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष भूषण कुमार , जिला मीडिया प्रभारी डी.एन.कुशवाहा, संरक्षक मो.अब्दुल रहमान,रवीन्द्र कुमार मिश्र तथा अरेराज सचिव प्रमोद कुमार मिश्र  सहित अंय पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.