Breaking News

संग्रामपुर में मुखिया के भतीजे की पीट पीट कर हत्या,मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

संग्रामपुर में मुखिया के भतीजे की पीट पीट कर हत्या,मामले में चार आरोपित गिरफ्तार
शव के पास बिलखते परिजन
चम्पारण टुडे से दिलीप गुप्ता
संग्रामपुर :- मुखिया के भतीजे की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक अंशुमाली कुमार उर्फ भैरव मिश्र पिता हरिनारायण मिश्र गांव मिश्र ग्राम संग्रामपुर के बताया जाता है। जो दक्षिणी बरियरिया पंचायत के मुखिया श्यामनारायण मिश्र के भतीजा थे। सूचना पाकर पुलिस ने मृतकों के परिजनों के साथ सिकन्दरपुर तेली टोला गांव के सड़क किनारे से अहले सुबह बुरी तरह जख्मी हालत में बरामद  कर के संग्रामपुर पीएचसी में  इलाज हेतु लाया गया जहाँ इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु डा0 ने मोतिहारी रेफर कर दिया।मोतिहारी ले जाने के दौरान रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।    मृतक के भाई राजेश कुमार मिश्र ने थाना में आवेदन देकर पांच नामजद ग्रामीणों सहित परिवारिक सदस्यो को आरोपित किया गया । आवेदन में कहा गया है कि रविवार की सुबह बाइक से अंशुमाली उर्फ भैरो मिश्र अपने मामा के यहाँ ठिकहा जा रहा था कि सिकन्दरपुर तेली टोला गांव में नन्द  कुमार पिता हरेंद्र साह को बाइक से धक्का लग गया । जिसके बाद इलाज के नाम 25 हजार रुपये की मांग की गई । जिस पर बाइक चालक ने रुपया देने से इनकार करते हुए इलाज कराने की बात कही
मृतक के घर के बाहर लोगो की भीड़
इसी बात पर लोग भड़क गए व बच्चा चोर का झूठा आरोप लगाते बुरी तरह मारपीट  कर जख्मी कर सड़क किनारे फेक दिया गया ।मारपीट करने में  विनोद कुमार साह, नन्द कुमार साह, बिटू कुमार साह ,हरेंद्र साह, प्रभु साह ग्रामीण व  उनके परिवार के सदस्य शामिल थे । जहां सूचना पाकर परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचना दिया गया । पुलिस ने पहुँच जख्मी अवस्था मे इलाज हेतु संग्रामपुर पीएचसी लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया जहाँ ले जाने के क्रम में रास्ते मे मौत हो गई।थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नन्द कुमार साह ,विनोद कुमार साह ,बिट्टू कुमार साह व प्रभु साह  सभी आरोपितों को सिकन्दरपुर तेली टोला गांव से गिरफ्तार कर लिया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा।  वही एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।वही शव  को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.