दो दिनों में रक्सौल बैरगनिया के बीच दौडेगी पैसेंजर ट्रेन,सीतामढ़ी में लगेंगे 2 माह:डीआरएम आरके जैन

चम्पारण टुडे रक्सौल से डी एन कुशवाहा की रिपोर्ट
रक्सौल (चम्पारण टुडे ) :- अगले दो दिनों में रक्सौल से बैरगनिया के लिए पैसेंजर ट्रेन दौड़ने लगेगी।जबकि,सीतामढ़ी के लिए अभी इंतजार करने होंगे।बता दे कि हाल में आई प्रलयंकारी बाढ़ के कारण कई जगह रेल पटरियां बह गयी थी।इसमें रक्सौल-दरभंगा रेलखंड पर गुरहेनवा स्टेशन के पास लगभग 150 मीटर में रेल ट्रैक को बाढ़ का पानी अपने साथ बहा ले गयी थी।बाढ़ का पानी होने के कारण कार्य नही बढ़ रहा था।पानी उतरने के बाद रेलवे द्वारा टूटे हुए हिस्से की मरम्मति शुरू हुयी।जो अब तक जारी है।ऐसा माना जा रहा है कि इस रेलखंड पर दो दिनों बाद परिचालन सामान्य हो पायेगा।जिसका निरीक्षण करने समस्तीपुर जोन के डीआरएम आर.के.जैन पहुंचे और मरम्मति कार्य में तेजी लाने का निर्देश उन्होंने दिया।बताया जाता है कि इस रूट पर यात्रा करने के लिए लोगो को दो दिन और इन्तजार करना होगा और वह भी केवल बैरगनिया स्टेशन तक ही ट्रेन जा सकेगी।दरअसल,लगभग 40 दिन से इस रेल ट्रैक पर रेल परिचालन बंद है।ट्रेन अभी कुण्डवा चैन पुर तक ही जा रही है।अब बैरगनिया तक परिचालन की कवायद चल रही है।इसी क्रम में शुक्रवार को समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आर.के.जैन के उपस्थिति में मरम्मत हो चुके ट्रैक पर ट्रायल रन में मालगाड़ी के डब्बों को गुजारा गया।डीआरएम ने इस दौरान रेल ट्रैक का निरीक्षण भी किया।उन्होंने कहा दो दिनों में बैरगनिया तक ट्रेन चलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि 24 से 48 घण्टे में पैसेंजर ट्रेन चलने लगेगी।सीतामढ़ी के लिए कहा कि कम से कम दो माह समय लगेगा।इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।क्योंकि,ढेंग के पास रेल ब्रिज बह गया है। ज्यादा क्षति पहुची है।मरम्मती में समय लगेगा।
![]() |
| गुरहनेवा के पास रेल ट्रैक मरम्मत के बाद की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.