Breaking News

24 घंटे में पुलिस ने छौड़ादानो से अपहृत दवा व्यवसायी को कराया मुक्त, एक अपहरणकर्ता को भी किया गिरफ्तार

24 घंटे में पुलिस ने छौड़ादानो से अपहृत दवा व्यवसायी को कराया मुक्त,एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार
अपहरण में प्रयुक्त जब्त स्कॉर्पियो व इनसेट में अपहृत व्यवसायी बसंत प्रसाद की तस्वीर
चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता की रिपोर्ट 
मोतिहारी(पूर्वी चम्पारण):-जिला पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को आज भारी सफलता हाथ लगी है.पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमावर्ती छौडा़दानो से शुक्रवार की रात अपहृत दवा व्यवसायी बसंत प्रसाद को पुलिस टीम ने मेहसी थाना क्षेत्र से अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया है.साथ ही पुलिस ने मौके से एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपहर्ता की पहचान छौड़ादानो निवासी गुड्डू कुमार के रूप में की गयी है जो पूर्व में नक्सली था.अपहृत बसंत प्रसाद ने बताया कि अपराधी 4 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे.व्यवसायी के मुताबिक परिजन पैसा लेकर आने को तैयार थे.इसी बीच अपहृता पुलिस के बिछाये जाल में फंस गये.गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में अपराधी गुड्डू कुमार
अपहरणकर्ता से पुलिस टीम गहन पुछताछ कर रही है.मालूम हो कि छौडा़दानो थाने के हिरमनी निवासी उक्त दवा व्यवसायी का स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने तब अपहरण कर लिया था जब वे बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे.पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने व्यवसायी श्री प्रसाद को पहले तो बाइक से गिरा दिया और बाद में जबरन गाडी़ पर बैठा कर फरार हो गये.जबकि उनकी बाइक को भी दो अपराधियो ने गाड़ी के पीछे पीछे लेकर चल दिये. इस बीच व्यवसायी श्री प्रसाद ने अपने सेल फोन से अपनी पत्नी को फोन कर कहा – ‘हम बाहर जा रहे हैं। आज रात को घर नहीं आएंगे।’ अभी इतनी ही बात हुई थी कि अपहर्ताओं में से एक ने फोन लिया और बसंतलाल की पत्नी को कहा- ‘इनका एक्सिडेंट हो गया है हमलोग इन्हें अस्पताल लेकर जा रहे हैं’. व्यवसायी की पत्नी के आवेदन पर छौडा़दानो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.