Breaking News

युग पुरुषोत्तम परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी का विराट सत्संग समारोह संपन्न

युग पुरुषोत्तम परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी का विराट सत्संग समारोह संपन्न
रामगढ़वा में विराट सत्संग समारोह में श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी का सजा दरवार
चम्पारण टुडे रामगढ़वा से डी एन कुशवाहा
रामगढ़वा :- प्रखंड क्षेत्र के एम.के.मिशन हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार की संध्या श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी का विराट सत्संग समारोह बीरगंज नेपाल से आए श्रधेय सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें  संध्याकालीन विनती,प्रार्थना,धर्म ग्रंथ आदि का पाठ एवं धर्म सभा का आयोजन किया गया। वहीं छपरा से आए हुए सुप्रसिद्ध भजन गायक श्रधेय राही दा ने श्री
रामगढ़वा के विराट सत्संग समारोह में उपस्थित गुरू माँ,गुरूभाई एवं गणमान्य लोग
श्री ठाकुर जी का अनेकानेक भजनों का रसपान कराया।साथ ही लखौरा से आए हुए याजक शंकर गिरी ने ठाकुर जी के दिव्य जिवनी पर प्रकाश डाला। अंत में श्रधेय सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया ने ठाकुर जी के भाव धारा पर आधारित तथ्य परक याजन( प्रवचन)किया। मौके पर बीरगंज,रक्सौल,रामगढ़वा,चंपापुर तथा बेतिया से आए हुए गुरू माँ गुरूभाई ,विद्यालय के अभिभावक तथा अन्य सैकड़ों गणमान्य लोगों ने सत्संग का लाभ उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.