Breaking News

रामगढ़वा:-दो पक्षों के बीच मारपीट करीब आधा दर्जन लोग घायल

दो पक्षों के बीच मारपीट करीब आधा दर्जन लोग घायल
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट
रामगढ़वा:स्थानीय स्टेशन चौक पर प्रखंड के शरीफ परिवार की शरीफ लड़की का फोटो वाट्सप ग्रुप में डालने मामले को लेकर भूमिहारी टोला व चिकनी के ग्रामीणों के बीच शनिवार को जमकर मारपीट हुई।जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस बाबत घायल शत्रुधन साह ने बताया कि उक्त फोटो मामले को लेकर भूमिहारी टोला गांव के लोगों ने हमलोगों के साथ मारपीट किया एवं दुकान का सामान नष्ट कर दिया। वहीं भूमिहारी टोला गांव निवासी अवनिश चौबे ने बताया कि चिकनी गांव निवासी अंकू कुमार एवं उनके दोस्तों के द्वारा मेरे गांव के एक लड़की का फोटो बिना अनुमति के वाट्सप ग्रुप पर पेस्ट किया था। जिसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई।समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.