Breaking News

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन औफ टीचर्स वेलफेयर,रक्सौल अनुमंडल इकाई की बैठक संपन्न

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन औफ टीचर्स वेलफेयर,रक्सौल अनुमंडल इकाई की बैठक संपन्न
बैठक में शामिल विद्यालय के निदेशक गण
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-भेलाही में ऐतिहासिक चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित करने हेतु प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन औफ टीचर्स वेलफेयर,पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में रविवार को जिलाध्यक्ष भूषण कुमार व संतोष कुमार रौशन की अध्यक्षता में रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत भेलाही स्थित एन जी एम पब्लिक स्कूल परिसर में एसोसिएशन के जिला एवं अनुमंडल के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 15 अक्टूबर को शिक्षा-सेवा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।इस समारोह में अन्य 10-12 जिले के पदाधिकारियों के शामिल होने की प्रबल संभावना है।बैठक का संचालन विद्यालय के व्यवस्थापक अबरार अहमद खान ने की।मौके पर दीमक जयसवाल, ध्रुव नारायण कुशवाहा,धीरज वाजपेयी राधेश्याम राय,राजेश्वर प्रसाद चौरसिया,संजय दास,संबंधित विद्यालय के निदेशक अखलाख अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.