रामगढ़वा में शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के सभी ईदगाहों में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आदा की गई बकरीद की नमाज।शनिवार की सुबह 8 बजे से सभी मुस्लिम परिवार के बच्चे से लेकर बूढ़े तक नए-नए वस्त्रों में इत्र (सेंट) लगाकर हर्षित मुद्रा में नमाज अदा करते नजर आए। बकरीद के प्रथम दिन शनिवार को रामगढ़वा प्रखंड के अधकपरिया, मुर्गीया टोला , हसनपुरा, डुमरी, आमोदेई, बेला शेख टोली, बेला,मुरला ,रामगढ़वा बाजार, गाद सिसवनिया तथा बहुअरी आदि मुस्लिम बाहुल्य गाँवों में करीब एक हजार से अधिक बकरों की कुर्बानी दी गई। 3 दिन के इस महापर्व में सभी मुस्लिम भाई एक दूसरे को कुर्बानी की मांस देते हैं और अपने-अपने घर पर एवं रिश्तेदारियों में जाकर इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। प्रथम दिन के इस त्योहार में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है ।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए स्थानीय प्रशासन चौकस नजर आई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.