Breaking News

मोतिहारी पुलिस ने सड़क लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने सड़क लूटकांड का योजना बना रहे पांच बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

बीते 25 अगस्त को कोटवा में सीएसपी बैंक कर्मी से लूट मामले का किया पर्दाफाश
गिरफ्तार बदमाशों के साथ प्रेसवार्ता करते एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा
चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता की रिपोर्ट
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में सड़क लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने आज रविवार को गिरफ्तार कर बीते 25 अगस्त को कोटवा में सीएसपी बैंक कर्मी से लूट मामले का पर्दाफाश किया है.पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार पांचो बदमाश तुरकौलिया थाना क्षेत्र के अंगद कुमार, विक्की कुमार और अनिल कुमार और कोटवा थाना क्षेत्र के राजकिशोर कुमार और अभय कुमार यादव को लूट की योजना बनाते चिउटहा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है.अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस साथ ही चोरी के दो लैपटॉप और कई मोबाइल भी बरामद किया गया है.
एसपी श्री शर्मा ने बताया कि बाइक सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कोटवा के मठिया चौक के समीप एनएच-28 पर लूट की वारदात को उस समय अंजाम दिया था, जब सीएसपी कर्मी कोटवा स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहा था.गौरतलब है कि 25 अगस्त को ग्रामीण बैंक (सीएसपी) के कर्मी से अपराधियों ने 2 लाख 20 हजार रुपये को लूट लिया था.इस लूट के मामले में पुलिस को इन अपराधियों की तलाश थी.पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान जारी रखा जिसके कारण आज इन्हें सफलता मिली है.छापेमारी टीम में सदर डीएसपी पंकज रावत, केसरिया इंस्पेक्टर एके आजाद, कोटवा एसएचओ पवन कुमार सिंह, तुरकौलिया एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.