सुपौल: राघोपुर के अवर निबंधक का हुआ विदाई समारोह
अश्विनी सिंह, राघोपुर (सुपौल)
राघोपुर प्रखण्ड के गनपतगंज स्थित अवर निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक सह विशेष विवाह पदाधिकारी नरेश कुमार विश्वकर्मा का तबादला गनपतगंज निबंधन कार्यालय से भभुआ अवर निबंधन कार्यालय में हो गया। जनप्रतिनिधियों व कातिवों के द्वारा आज 11 बजे दिन में उनका विदाई समारोह बड़े ही धूम धाम से किया गया। वर्तमान में निबंधन कार्यालय का प्रभार त्रिवेणीगंज डी.सी.एल.आर. को अवर निबंधक गनपतगंज के द्वारा सौंपा गया। नए अवर निबंधक 8 सितंबर को अपना पदभार सम्भालेंगे। राघोपुर प्रमुखपति बीरु मालाकर ने माल्यर्पण करके उनका विदाई समारोह किया। मौके पर अवर निबंधन कार्यालय के कातिब रामकृष्ण यादव,बिपिन वर्मा,चंचल वर्मा,मो.उमर आदि कातिब व पं.स.स. धरहरा (पश्चिम) अताउर रहमान,बिपिन यादव,पु.मु. राघोपुर प्रमोद ख़िरहरी,अरविंद सिंह,जगदीश यादव,रामसेवक यादव,अश्विनी सिंह व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.