Breaking News

बनकटवा:अठमोहान एसएसबी के जवानों ने 910 बोतल शराब व दो बाइक के साथ एक को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

अठमोहान एसएसबी के जवानों ने 910 बोतल शराब व दो बाइक के साथ एक को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार   
जब्त शराब,बाइक व गिरफ्तार कारोबारी के साथ एसएसबी के जवान
चम्पारण टुडे की बनकटवा से रिपोर्ट
बनकटवा :-एसएसबी आठमोहान कैम्प के जवानो ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को नेपाल से घोड़ासहन की तरफ दो बाइक पर 6 बोरो में ले जा रहे शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को धर दबोच लिया.वही दूसरा तस्कर बाइक फेक भागने में सफल रहा.एसएसबी जवान बिजबनी गांव में पहले से घात लगाकर बैठे थे,जिसके बाद एक शराब कारोबारी शराब सहित पकडा गया वही पीछे से आरहे दूसरा साथी कारोबारी बाइक फेक भागने में सफल रहा. दो बाइक की जप्ती सूची बनाकर जवानो नें जीतना पुलिस को सौप दिया.दोनों कारोबारी अगरवा गांव के ही है.पकड़े गए एक कारोबारी जेमी लाल प्रसाद का पुत्र धर्मेन्द्र यादव है तथा फरार कारोबारी की पहचान अवधेश यादव के रूप में हुई है.दोनों तस्कर बाइक से ही चर्चित अगरवा बॉर्डर से बिजबनी के रास्ते जा रहे थे.जप्त एक बाइक पैसन प्रो तथा दूसरी बाइक सुपर स्पलेंडर है।जानकारी जीतना थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने देते हुए बताया कि 300 एमएल नेपाली सौंफी शराब को 6 बोरी में रखकर बॉर्डर पार कराया जा रहा है.कागजी कार्रवाई के बाद कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.