मोतिहारी:राजद विधायक फैसल रहमान से मांगी 20 लाख की रंगदारी, नही देने पर मिली जान मारने की धमकी
राजद विधायक फैसल रहमान से मांगी 20 लाख की रंगदारी, नही देने पर मिली जान मारने की धमकी
चम्पारण टुडे से राहुल कुमार की रिपोर्ट
मोतिहारी : बिहार में मोतिहारी के ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान को अपराधियों ने फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांगी है. ऐसा नहीं करने पर अपराधियों ने राजद विधायक को जान से मारने की धमकी भी दी है. विधायक फैसल रहमान ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.
राजद विधायक फैसल रहमान ने अपराधियों द्वारा फोन पर 20 लाख की रंगदारी मांगे जाने और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दिये जाने को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की है और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया है. विधायक के मुताबिक उनको 9572296514 मोबाइल नंबर से फोन करके रंगदारी की मांग की गई.विधायक के मोबाइल पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपराधियों ने फोन किया. विधायक द्वारा फोन रिसीव करते ही अपराधियों ने अपशब्द बातें बोलते हुए रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
विधायक ने तत्काल एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा व सिकरहना डीएसपी को घटना से अवगत कराया. उसके बाद ढाका थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया. घटना के समय विधायक ढाका स्थित अपने आवास पर थे. एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी हैं. वहीं राजद विधायक ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ शीघ्रता से कार्रवाई करते हुए उन्हें कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है. विधायक की शिकायत पर पुलिस कॉल डिटेंल्स को खंगालने में जुटी है. फिलहाल राजद विधायक से रंगदारी मांगे की घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
बहुत सारे अपराधियो की गिरफ्तारी के बाद भी नही थम रहा जिले से रंगदारी मांगने का सिलसिला
*📝 बेखौफ अपराधियों ने बीते सोमवार को तीन व्यवसायियों से मांगी 30-30 लाख रंगदारी*
*स्वर्ण एवं रेडीमेड व्यवसायी व एलआइसी एजेंट के पास आया मैसेज*
मोतिहारी : अपराधियों ने रंगदारी मांग फिर दहशत फैलानी शुरू कर दी. सोमवार की सुबह हेनरी बाजार के दो व्यवसायी सहित तीन लोगों के पास रंगदारी के लिए धमकी भरा मैसेज आया. सभी से 30-30 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है.
जानकारी के अनुसार, हेनरी बाजार के स्वर्ण व्यवसायी बलिराम प्रसाद, रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी मोनू सिंह व एलआइसी एजेंट श्याम प्रकाश के मोबाइल पर सुबह करीब 9:00 से 9:30 बजे के बीच रंगदारी के लिए धमकी भरा मैसेज आया.अपराधियों ने तीनों लोगों को चार दिन का समय दिया है और कहा है कि रंगदारी नहीं मिला तो पांचवें दिन अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना. घटना को लेकर स्वर्ण व्यवसायी बलिराम सहित तीनों लोगों ने एक साथ नगर थाना में आवेदन दिया है.
नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू के दी है. स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि उनके मैसेज भेज रंगदारी मांगने के साथ धमकी दिया है कि अगर पैसा नहीं मिला तो गोली मार हत्या कर देंगे. साथ ही यह भी कहा है कि तुम्हारा दोनों बेटा किस स्कूल में पढ़ता है, स्कूल कब जाता है और आता है, सब मालूम है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गयी है, उसका सीडीआर निकाला जा रहा है. बहुत जल्द अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
![]() |
| ढाका विधायक फैसल रहमान की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.