Breaking News

चामुआ स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे*

*📝चामुआ स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे*
पटरी से उटरी मालगाड़ी की तस्वीर
चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता की रिपोर्ट
मोतिहारी :- बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर रेल खंड पर चमुआ स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने से इस मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है ।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि चमुआ स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये ।इस दुर्घटना के कारण मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर रेल खंड पर यातायात ठप हो गया है । सिंगल लाइन होने के कारण खंड पर दोनों तरफ से यातायात बंद है और मेल,एक्सप्रेस समेत अन्य सवारी गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं ।
इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में अभियंताओं की एक टीम को विशेष ट्रेन से रवाना कर दिया गया है ।
इस खंड पर देर शाम तक यातायात के सामान्य होने की संभावना थी।
12557 सप्तक्रांति रात्रि 11:00pm तक नरकटियागंज,सत्याग्रह  आउटर पे और अवध बांद्रा 11:30pm तक सुगौली में खरी देखि गई ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.