Breaking News

घोड़ासहन:तेरस के अवसर पर हजारों कांवरियां (डाकबम) शिव भक्तों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

तेरस के अवसर पर हजारों कांवरियां (डाकबम) शिव भक्तों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
श्रीपुर स्थित गरीबहा शिव मंदिर की तस्वीर
चम्पारण टुडे घोड़ासहन से राहुल कुमार की रिपोर्ट
घोड़ासहन:प्रखंड के श्रीपुर,सुन्दरपुर,अमवा,पुरनहिया,उधबुद्ध नाथ मंदिर बगही भेलवा,गिधौना,चम्पापुर,लौखान समेत घोड़ासहन के सभी शिवालय मन्दिरों में तेरस के अवसर पर हजारो कावरिया शिव भक्तों व डाक बम भक्तों ने गाजे बाजे के साथ शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया.वही शिव भक्तों द्वारा देवापुर-बेलवा घाट बकया व बागमती नदी के संगम तट से जल बोझी कर सोमवार की अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में
शिविर में उपस्थित डाक बम की तस्वीर
महिला पुरूष शिव भक्तों की भीड़ जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पटा रहा.इस दौरान श्रीपुर कासवा व सुन्दरपुर मंदिर प्रांगण में जनाधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनीष राज सिन्हा के सौजन्य से शिव भक्तों को निःशुल्क जांच व दवा का वितरण किया गया.मौके पर मुख्य रूप से डॉ प्रभु दयाल प्रसाद, डॉ बीके सिंह,डॉ गोपाल
जन अधिकार परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की तस्वीर
भगत,वीरेश कुमार,अध्यक्ष मनीष राज सिन्हा,रंजन कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार बैठा,डॉ राकेश कुमार,राहुल सिंह,सचिन सिंह,संतोष कुमार आर्य सहित दर्जनों समाजसेवी शिवभक्तों के सेवा में जुटे रहे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.