Breaking News

बनकटवा:-नर्मदेश्वर महादेव मंदिर बीजबनी में हजारों कावरियों ने किया जलाभिषेक।

बनकटवा:-नर्मदेश्वर महादेव मंदिर बीजबनी में हजारों कावरियों ने किया जलाभिषेक।
जलाभिषेक के लिए जाते डाक बम की तस्वीर
चम्पारण टुडे बनकटवा से नीरज प्रभाकर की रिपोर्ट
भारत-नेपाल सीमायी क्षेत्र में बीजबनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार की सुबह हजारों कावरियों व श्रद्धालूओं नें जलाभिषेक किया।।मंदिर से 36 किमी दूर देवापुर बेलवाघाट बकेया-बागमती संगम तट से लोकल व डाकबम कावरियों द्वारा जलबोझी कर जलाभिषेक किया जाता है।हर उम्र के महिला-पुरूष भक्तों की भीड़ से मंदिर परिसर पटा रहता है।   करीब आठ दशक पूर्व निर्मित इस मंदिर का निर्माण ऊधो साह के वंशज शिव प्रसाद साह नें करवाया था। विगत तेरह वर्ष पूर्व से प्रतिवर्ष भाद्र मास की त्रयोदशी व अनन्त चतुर्दशी के पावन मौके पर लोकल व डाकबम के रूप में हजारों भक्त गन जलाभिषेक करते है।बीजबनी के अलावे आस-पास के कई गांवों सहित नेपाल से भी बड़ी मात्रा में श्रद्धालू आते हैं।मंदिर में स्थापित शिवलिंग के संबंध में बताते हुए पुजारी शंकर उपाध्याय बताते हैं कि -इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग के पूजन से भक्तों की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है।भक्तों की अपार आस्था का प्रतिफल हीं है कि प्रतिवर्ष भक्तों की भारी भीड़ बढ़ती ही जा रही है।खजांची नरेन्द्र गुप्ता,सिपाही व जमादार जामुन यादव,देवलक्षण यादव,दिनेश कुमार,सुरेंद्र यादव आदि ने बताया की शाम को भव्य शिवलिंग पूजन होता है,तदुपरांत भोजन व मनोरंजन की समुचित व्ययस्था समिति की ओर से प्रतिवर्ष की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.