Breaking News

घोड़ासहन बीडीओ को विषैले सांप ने काटा,ढाका रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज

घोड़ासहन बीडीओ को विषैले सांप ने काटा,ढाका रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज
बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी की फाइल फोटो
चम्पारण टुडे घोड़ासहन से राहुल कुमार की रिपोर्ट
घोड़ासहन:मनरेगा के तहत घोड़ासहन प्रखंड परिसर का किया गया जंगलीकरण अब यहां रहने वाले पदाधिकारियो के लिए  ही जानलेवा साबित हो रहा है.बरसात सहित सामान्य दिनों में जहां गीदड़ परिसर को अपना अभ्यारण्य समझते है वही हजारों की संख्या में विषैले सांप इस परिसर में हर वक्त डेरा डाले रहते है.बाहर के जंगली क्षेत्र की कौन कहे ,परिसर में बने सरकारी आवास भी इसके अपवाद नही है.फिलवक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी अलाउद्दीन अंसारी इन सांपों के शिकार बन गये है.रविवार की सुबह बीडीओ अपने आवास की सफाई कराने में जुटे थे इसी क्रम में विषैले सांप ने उनकी अंगुली में डँस लिया.आनन फानन में उन्हें स्थानीय पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर तो नदारद मीले ही, बीडीओ और अंचलाधिकारी का फोन भी ड्यूटी पर तैनात चिक्तिक्सा प्रभारी यू.के.मिश्रा ने नही रिसीव किया.गंभीर स्थिति में बीडीओ को ढाका रेफरल अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनकी जान बच सकी. बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि अबतक वे 33 विषैले सांप को मार चुके है.अंचलाधिकारी उदय शंकर मिश्रा इन सांपो के आतंकित हो पहले ही परिसर का सरकारी आवास छोड़ शहर के किराए के मकान में चले गए है.इधर नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी के घोड़ासहन आगमन पर बीडीओ ने उन्हें सांपो के आतंक के बारे में बताया था.डीएम के द्वारा उन्हें फिलहाल नवनिर्मित किसान भवन में आवास शिफ्ट कर लेने का निर्देश दिया गया था. सांपो ने किसान भवन में भी बीडीओ का पीछा नही छोड़ा और  इसकी सफाई के क्रम में आखिरकार सांप ने उन्हें डँस लिया.
प्रखंड परिसर में दहशत का माहौल
घोड़ासहन प्रखंड कार्यालय के जंगलनुमा परिसर में बीडीओ के सांप काटने की घटना के बाद पूरे परिसर में आतंक की स्थिति बनी हुई है.प्रखंड कार्यालय के अलावे बाल विकास परियोजना ,राजकीय अस्पताल, विधुत अवर प्रमंडल ,कृषि बिभाग, मनरेगा आदि बिभागो व उनके कार्यालय व उनके कर्मियों के आवास इसी परिसर में ही अवस्थित है.विदित हो कि शनिवार को बाल विकास कार्यालय में रखे बक्से में भी विशाल सांप बैठा मिला था जिससे कार्यालय में अफरा तफरी मच गयी थी.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.