सुपौल: शांतिपूर्वक मनाया गया बकरीद
अश्विनी सिंह, राघोपुर (सुपौल)
सामाजिक सद्भाव व आपसी भाईचारे के बीच कुर्बानी के त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया गया। शनिवार की सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग ईद उल अजहा की नमाज अदा किए। हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत में मनाए जाने वाला बकरीद कुर्बानी का त्योहार है और कहा जाता है कि इसी दिन हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह तआला की राह में उनके आदेश की तालीम करते हुए अपने बेटे को जबह किया था लेकिन अल्लाह की कुदरत ऐसी थी कि उनका बेटा जबह नहीं हुआ, बल्कि उसकी जगह दुम्बा जबह हो गया। तब से यह परंपरा चली आ रही है और मुस्लिम संप्रदाय के लोग कुर्बानी के त्योहार के रूप में इसे मनाते चले आ रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि जिनके पास साढ़े सात तोला सोना व 52 तोला चांदी साल भर से अधिक से हो या फिर उसके बराबर की दूसरी चल अचल संपत्ति की मिल्कियत हो तो उनके लिए कुर्बानी देना अनिवार्य है। बकरीद के संबंध में जानकारी देते हुए मुस्लिम भाईयों ने बताया कि कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। एक हिस्सा कुर्बानी देने वाले तथा उनके परिवार का, दूसरा हिस्सा इष्ट मित्र व रिश्तेदारों का तथा तीसरा हिस्सा समाज के सभी तबके के गरीब लोगों का होता है। बोले कि बकरीद के एक दिन पूर्व मुस्लिम संप्रदाय के लोग रोजा रखते हैं। जिससे उनके एक साल पिछले और एक साल अगले सभी गुनाह माफ हो जाते हैं। बकरीद की तैयारी के संबंध में उन्होंने बताया कि नए व साफ-सुथरे कपड़े पहनकर लोग बकरीद की नमाज पढ़ा करते हैं। बकरीद मनाने को ले लोग पूर्व में ही बकरे की खरीदारी कर लेते हैं, ताकि बकरीद के मौके पर उन्हें अल्लाह तआला की राह में कुर्बान किया जा सके। ईद उल अजहा को ले ईदगाह व मस्जिदों की साफ-सफाई की गई है। प्रशासन द्वारा भी सामाजिक सौहार्द व भाईचारे के बीच बकरीद मनाने की अपील की गई है। शांति व्यवस्था को लेकर विभिन्न ईदगाह व मस्जिद के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुबह से हीं राघोपुर प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी मनोज कुमार, राघोपुर अंचलाधिकारी जगन्नाथ चौधरी,राघोपुर थाना की पुलिस बल व टाइगर पुलिस गश्ती में लगे हुए रहे।
नमाज अदा करने का वक्त-
फिरदोषा जामा मस्जिद सिमराही वक्त सुबह 8 बजे
उर्दू प्राथमिक विधालय हाजिटोला के बगल में ईदगाह वक्त सुबह 8 बजे
हाजिटोला मस्जिद सुबह 8 बजे
नूरानी जामा मस्जिद हाता टोला गनपतगंज
वक्त -सुबह 8.30 बजे

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.