Breaking News

शिवहर- तरियानी छपड़ा गांव में छठे थाना का हुआ शुभारंभ..

शिवहर- तरियानी छपड़ा गांव में छठे थाना का हुआ शुभारंभ..
चम्पारण टुडे से मनीष नन्दन सिंह की रिपोर्ट
उद्घाटन करते डीएम राजकुमार व एसपी प्रकाश नाथ मिश्रा
शिवहर- जिला के तरियानी थाना क्षेत्र के तरियानी छपड़ा गांव में नये थाना का उद्घाटन डीएम राज कुमार, एसपी प्रकाश नाथ मिश्र, लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, समाज सेवी मनोज कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शिवहर जिला में छठे थाना का शुभारंभ किया गया! वहीं नक्सल प्रभावित व सुरक्षाविहीन क्षेत्रों में
एसपी को बुके देकर अभिनंदन किया गया कि तस्वीर
भौगोलिक परिस्थितियों एवं यातायात के संसाधनों के समुचित विकास नहीं होने के कारण पुलिस तंत्र का पहुँच सिमित था! जिसका लाभ उठाकर नक्सलवादी संगठनों ने उन स्थानों पर अपना गढ बना लिया था इसलिए इन क्षेत्रों में सवार्गीण विकास हेतु स्थायी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को सुरक्षातंत्र के दृष्टिकोण से पुलिस थाना का निर्माण गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मांगे गए प्रस्ताव के आलोक में
थाना के बोर्ड की तस्वीर
पुलिस मुख्यालय के द्वारा शिवहर जिला में तीन थाना के सृजन हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था! जिसको लेकर पुलिस महानिदेशक बिहार पटना के कार्यालय द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवहर को जिला में तरियानी थाना अन्तर्गत तरियानी छपड़ा एवं हिरम्मा थाना तथा शिवहर थाना अन्तर्गत फतेहपुर थाना खोलने का निर्देश दिया गया था! मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जगदानंद ठाकुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रितिश कुमार, तरियानी प्रखंड प्रमुख मुन्नी सिंह, तरियानी छपड़ा पंचायत के मुखिया श्यामबाबू सिंह, समाज सेवी मोहन कुमार, तरियानी थानाध्यक्ष गोरख राम समेत कई ग्रामीण उपस्थित हुए!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.