Breaking News

रामगढ़वा:-बाढ़ के तांडव से कई घर वाले और दुकानदार हुए तबाह

*बाढ़ के तांडव से कितने घर वाले और दुकानदार हुए तबाह

* गणेश कुमार के हार्डवेयर दुकान में पानी घुसने से लाखों का सामान हो गया बर्बाद 
*भलुवहिया गांव निवासी विनोद पटेल का दह गया घर सामान सहित।
बाढ़ के पानी में दहे घर के छान को एक किलोमीटर दूर रामगढ़वा स्टेशन के सामने छानकर सामान ढूढते विनोद पटेल एवं पड़ोसी
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-बाढ़ का पानी अचानक घर में घुस जाने की वजह से रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत भलुवहिया गांव निवासी विनोद पटेल का घर सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे दह गया ।जिसमे घर में रखा गैस सिलिंडर ,चौकी, पलंग, बर्तन,कपड़ा
बजरंग हार्डवेयर में घुसा बाढ़ का पानी
तथा अनाज सहित लाखों रुपये का सामान बर्बाद गया। वहीं रामगढ़वा बाजार के मलाही टोला गांव अवस्थित गणेश कुमार के हार्डवेयर दुकान में अचानक
मलाही टोला गणेश कुमार के हार्डवेयर दुकान के सामने से बाढ़ का जायजा लेने जाते हुए बीडियो जितेन्द्र कुमार सिंह
4 फीट पानी घुस जाने की वजह से बहुत सा सामान दह गया और ह्वाईट सीमेंट, वाल प्रोटीन, क्रीमची,पलाई, सनमाईका सहित करीब 5 लाख का पेंट इत्यादि बर्बाद हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.