Breaking News

बाढ़ के तांडव से तबाह हुआ रामगढ़वा प्रखंड,करीब 1.5 लाख लोग हुए प्रभावित

*बाढ़ के तांडव से तबाह हुआ रामगढ़वा प्रखंड

*एनएच 28 ए पर भलुवहिया गांव के सामने 3 फीट बह रहा है पानी 
* प्रखंड क्षेत्र का लगभग सभी गाँव टापू में हुआ तब्दील

*करीब 1.5 लाख लोग हुए प्रभावित
रामगढ़वा स्टेशन में घुसते हुए बाढ़ का पानी
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-सीमावर्ती क्षेत्र एवं नेपाल जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पूरा रामगढ़वा प्रखंड पानी से डूब गया है ।वहीं दिल्ली- काठमांडू अंतराष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली एनएच 28 ए पर भलुवहिया गांव के सामने लगभग 3 फीट बाढ़ का पानी बह रहा है ।जिसके कारण वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है । सोमवार को
स्टेशन चौक स्थित दुकानों में घुसता पानी
एक मालवाहक ट्रक पानी के तेज बहाव में दहते-दहते बचा।ट्रक को अनियंत्रित होते देख चालक गाड़ी छोड़कर पानी में कूद गया। कूदने के साथ ही वह डूब गया। जिसे भलुवहिया गांव निवासी हरिहर पासवान डूबते देख पानी में कूद गए और ट्यूर के सहारे चालक को बचा लिया। बाढ़ का पानी तीव्र गति से प्रखंड क्षेत्र के धनहर दिहुली,गुरहनवा, बौधा,भलुवाहिया,शिवनगर,सत-
हरि शंकर वर्मा को ऑपरेटिव कॉलेज मैं 3 फीट घुसा बाढ़ का पानी
पिपरा,मंगलपुर,परसौना,बैरिया,चंपापुर,अधकपरिया तथा सिहासनी सहित अन्य पंचायत के सैकड़ों गाँव से करीब डेढ़ लाख लोगों का  प्रखंड मुख्यालय से सड़क सम्पर्क भंग हो गया है ।वहीं बाढ़ का पानी स्थानीय ग.म.उच्च विद्यालय,कॉलेज,कन्या उच्च विद्यालय,सहित प्रखंड कार्यालय व मनरेगा कार्यालय में बाढ़ का पानी लगभग 2 फीट घुस गया
भलुवहिया गांव के घरों में घुसा बाढ़ का पानी
है ।प्रखंड  के मुसहरी गांव के सामने 23 करोड़ की लागत से बना बंगरी नदी का बांध करीब 25 फीट टूट जाने के कारण बाढ़ का पानी एक दर्जन गाँवों मे घुस गया है । वहीं चैनपुर गांव के सामने बंगरी नदी का बांध करीब 150 फीट पूरब दिशा में टूट गया है। जिससे पोखरिया ,बिशुन पुरवा, भरवा टोला ,जमाई टोला, लतियाही बाजार, बकुलहरा,
भलुवहिया गांव में घुसा 3-4 फीट बाढ़ का पानी
गौरिया तथा अंधरा पकही सहित दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से गिर गया है। वहीं हजारों एकड़ जमीन में लगा धान का पौधा भी जलमग्न हो गया है। इधर  कैशरे-हिंद बांध  के टूट जाने की वजह से बूढ़ी गंडक नदी का पानी  बेकाबू हो गया है। जिससे  तिरूवाह के फुलवरिया,गाद बहुअरी,अधकपरिया,मुर्गीया टोला तथा भेड़िहारी सहित अन्य गांव के लोगों में  दहशत व्याप्त हो गया है । बाढ़ की भयावह स्थिति का जयजा लेने के लिए सोमवार को रामगढ़वा पहुँच कर स्थानीय सांसद संजय जयसवाल,विधायक रामचंद्र
गणेश महावीर उच्च विद्यालय रामगढ़वा के परिसर में घुसा 3 फीट बाढ़ का पानी
सहनी,एसडीओ श्री प्रकाश,एसडीपीओ राकेश कुमार,बीडीओ जितेन्द्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार भलुवहिया के सामने एनएच सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया और वरीय अधिकारियों को सूचित किया ।ग्रामीण समीर उर्फ अकरम
कोऑपरेटिव कॉलेज रामगढ़वा में घुसा बाढ़ का पानी
अली,मोतिउर रजा, भुवाली राम,होरी लाल राउत,मुनीस्टर पासवान,छोटू तिवारी,सुशांत कुमार,आचार्य मुकेश पाण्डेय,आचार्य उमेश पाठक,गुड्डू सिंह,विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय,सामाजिक कार्यकर्ता संत कुमार सिंह,ब्रजेश गुप्ता,मंगलपुर पटनी पंचायत के मुखिया मनजीत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह,शिक्षक भोलानाथ सिंह तथा रामाश्रय सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस साल 1986 के बाढ़ से भी अधिक  पानी का बहाव हो रहा है।इस बाबत बाढ़ के पानी से प्रभावित पंचायत के मुखियों ने बाढ़ राहत बितरण की मांग की है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.