Breaking News

बोलते थे नीतीश मिट्टी में मिल जाउंगा लेकिन भाजपा में नहीं जाउंगा,अब आपका डीएनए क्या हुआ :-तेजस्वी यादव

शिवहर- बोलते थे नीतीश मिट्टी में मिल जाउंगा लेकिन भाजपा में नहीं जाउंगा,अब आपका डीएनए क्या हुआ :-तेजस्वी यादव
माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता
चम्पारण टुडे से मनीष नन्दन सिंह की रिपोर्ट
शिवहर- जनादेश अपमान यात्रा के दौरान स्थानीय गांधी भवन में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें पूर्व विधायक अजीत कुमार झा एवं संजय गुप्ता के द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री बिहार सरकार तेजप्रताप यादव व राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे को पगड़ी पहना कर स्वागत् किया गया है! इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा
सभा को संबोधित करते पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष रामचंन्द्र पूर्वे व विधायक शक्ति सिंह को पूर्व विधायक अजीत कुमार झा एवं शिवहर जिला के निर्माता पंडित रघुनाथ झा व राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 बीन्देश्वरी सिंह पहाड़पुरी के पुत्र सह वरीय राजद नेता शिवराम सिंह पहाड़पुरी के द्वारा 80किलो का पुष्प माला पहना कर स्वागत् किया गया साथ ही तेजस्वी एवं तेजप्रताप यादव को तलवार भेंट किया आैर बिहार के पूरे जनता को रक्षा करने का अनुरोध किया है! वहीं कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री
तलवार भेंट स्वीकारते तेजस्वी व तेजप्रताप यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि 2015 के चुनाव में मतदाता मालिक महागठबंधन को वोट दिया था! ऐ नहीं कि किसी व्यक्ति विशेष को वोट दिया है! लालू, नीतीश व सोनिया जी के नाम पर वोट दिया है! अाज बिहार की हालात क्यों बिगर गई, क्यों नीतीश जी महागठबंधन को तोर कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिये तब 5 मीनट के अंदर नरेन्द्र मोदी ने ट्यूट कर बधाई दिया है! उन्होंने कहा कि सब पहले से प्लानिंग था, हमारे उपर हमारे परिवार व बहनों के उपर झूठा मुक़दमा कर बदनाम करने का काम किया गया है! उन्होंने कहा कि बोलते थे नीतीश जी मट्टी में मिल जाउगा लेकिन भाजपा में नहीं जाउगा! क्या हुआ अब अापका डीएनए नीतीश जी! यह जवाब पूछने के लिए बिहार के सबसे बड़े पंचायत राजसभा में 40 से 45 मीनट बोलने का मौका मिला था लेकिन मेरे सवाल का एक भी जवाब नहीं दिया गया! मैने तो पूछा कि जनादेश मिलता है पांच साल के लिए आैर चार साल में चार सरकार बनती है! बड़ाबर सरकार गिरती आैर बनती है तो बिहार का विकास रुक जाता है!
सभा मे उपस्थित राजद कार्यकर्ता की भीड़
इसका जिम्मेबार कौन लोग हैं! क्या राजद, बीजेपी, मांझी, नीतीश या कांग्रेस है बताए आप लोग, अगर आपको बीजेपी में जाना था तो पहले बीजेपी मार कर क्यू भगाया आैर महागठबंधन क्यू बनाया सब का छवी बिगार कर नीतीश कुमार अपना छवी बनाने में लगे हैं! उन्होंने कहा कि 13 व 14 साल का बच्चा रेलवे में घोटाला करेगा क्या ? जबकि नीतीश कुमार पर 302 का मुकदमा चल रहा है! दिल्ली हाई कोर्ट में 2 तारिख को सजा सुनाकर 20 हजार का जुरमाना लगाया गया है आैर सुशील मोदी पर पांच-पांच मुकदमा चल रहा है! साजिश के तहत हम पे झूठा एफआईआर किया गया!अभी चार्ज सीट भी नहीं हुआ आैर बिहार सरकार में वैसे 75 प्रतिशत दागी नेता है! जिस पर मुकदमा चल रहा है वो हम लोगों को भगाने की चाल चल रहे हैं! उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि 2 साल डिप्टी सीएम रहे कई विभाग हमारे पास था! उसमें कोई गलत काम हो तो बताए, हमने तो सौ प्रतिशत विकास की बाते की है तो नीतीश कुमार को सभी में अंतर आत्मा बोलती है! उन्हें अंतिम सांस तक कुर्सी से प्रेम हो गया है! जब हम नीतीश कुमार के साथ गांधी जी के शत्याग्रह स्ताब्दी में पूर्वी चम्पारण आए थे तो हमे नहीं मालूम था कि हम लोगो के साथ ऐ घटना घटेगी तब हमने पूर्वी चम्पारण से गांधी जी के मूल एकता, शांति, भाईचारा आैर अहिंसा के पथ पर जनादेश अपमान यात्रा को शुरु किया है! उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कौन से विचार धारा व सिद्धांत की बात करते है! देश की आजादी में इनकी कोई भूमिका नहीं है ऐ लोग देश भक्त नहीं नौटंकी कर रहे है! उन्होंने पटना के गांधी मैदान में 27 अगस्त को होने वाले ( देश बताआे भाजपा भगाआे ) महा रैली में भाग लेने की अपील की है! इस दौरान पूर्व केन्द्र मंत्री रघुनाथ झा ने आगामी चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करते हुए उन्होंने 27 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाने की अपील की है और उन्होंने वर्तमान विधायक पर वार करते हुए कहा कि आज शिवहर जिला में ड्रिग्री कॉलेज का उद्घाटन कोई कुलपति नहीं बल्कि एक जाहिल विधायक से हो रहा है! वो कभी स्कूल गया नहीं आैर ड्रिग्री कॉलेज का उद्घाटन कर रहा हैं! मौके पर राजद नेता शंकर सिंह पहाड़पुरी, मनोज पाण्डेय पुरनहिया महंथ प्रभूसरण दास जी, रामनंदन पासवान समेत कई राजद नेता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.