Breaking News

रामगढ़वा:एक व्यक्ति को सांप ने काटा,व्यक्ति बेहोश ,डंकन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

एक व्यक्ति को सांप ने काटा,व्यक्ति बेहोश ,डंकन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा :- स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़वा पंचायत अंतर्गत नवकठवा गांव निवासी स्व.धर्मनाथ शर्मा के 42 वर्षीय पुत्र चंद्रिका शर्मा को जहरीले सांप ने बुधवार की रात्रि करीब 12:30 बजे शौच करने के दौरान काट लिया। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां से पीड़ित के स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक विनोद कुमार सिंह ने बेहतर उपचार हेतु डंकन अस्पताल रक्सौल रेफर कर दिया। जहां आईसीयू में पीड़ित जिंदगी और मौत की सांसे गिन रहा है। समाचार प्रेषण तक 18 घंटे बीत जाने के बाद भी पीड़ित को होश नहीं आया था। इधर पीड़ित के परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं ग्रामीणों में  दहशत का माहौल व्याप्त है ।ग्रामीण श्री शर्मा को जल्द स्वास्थ्य होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.