Breaking News

रामगढ़वा:-वेतन भुगतान सहित अन्य माँगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

वेतन भुगतान सहित अन्य माँगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन
बीआरसी कार्यालय में ताला जड़कर धारणा पर बैठे शिक्षक
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को स्थानीय शिक्षकों प्रखंड शिक्षा कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन का नेतृत्व वरीय शिक्षक अंजनी सिंह,नागेंद्र पांडे तथा मो. लालबाबू के द्वारा किया गया ।धरना को लेकर जिला सचिव नागेंद्र पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार की हठ धर्मिता के कारण चार माह से हमलोगों का वेतन नही मिल रहा है । शिक्षकों को स्नातक प्रोन्नति ,एरियर भुगतान, सेवा शर्त लागू करने तथा नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने सहित अन्य  माँगों से सम्बंधित पत्र बीईओ के माध्यम से सरकार को भेजा गया । धरना में सचिदानंद ठाकुर,संतोष सिंह,लँगटु सिंह,भुवाली पासवान, विनीत कुमार,आलोक श्रीवास्तव,श्रीनिवास प्रसाद तथा अजित यादव सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.