Breaking News

शिवहर तो पूरे बिहार के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है:- राणा रणधीर, जिला प्रभारी मंत्री

शिवहर तो पूरे बिहार के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है:- राणा रणधीर,जिला प्रभारी मंत्री
झण्डोतलन के बाद सभा को संबोधित करते जिला प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह
चम्पारण टुडे से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट
शिवहर- आजादी के पावन पर्व 71 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह पर शिवहर समाहरणालय परिसर में सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री- सह- शिवहर जिला के प्रभारी मंत्री राणा रणधीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को कृतज्ञतापूर्वक याद करने का दिन है! जिनकी कुर्बानी व अथक प्रयास के फलस्वरूप हमें आजादी मिली जो आदर्श आजादी के आंदोलन में देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत
तिरंगे को सलामी देते राणा रणधीर सिंह
किये गये हैं! हमारे राष्ट्र नायकों के द्वारा वे आज भी हमारे लिए प्रकाशपूंज एवं प्रेरणास्रोत हैं! उन्होंने कहा कि आज के इस पुनीत एवं गौरवशाली अवसर पर हम अपनी भारतीय सेना के वीर सपूतों को शुभकामना देते हैं, जो अनवरत देश की रक्षा में लगे रहते हैं! उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में शिवहर जिला के  गौरवमय भूमिका रही है आैर 18 अगस्त 1932 के गोली कांड एवं अगस्त 1942 के क्रांति में शिवहर के कई वीर सपूत शहीद हुए हैं जो आज भी हमारे राष्ट्रनायक है! इस पुनीत अवसर पर ज्ञात- अज्ञात सभी अमर शहीदों को नमन कर उनके समक्ष श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमें आज इस संकल्प लेना है कि लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक सहिष्णुता के साथ राष्ट्रीय संकल्प को प्राप्त करते हुए सबके  विकास के लिए अपनी आजादी को
बाढ़ के पानी मे गाड़ी से बाहर निकलते डीएम,मंत्री व एसपी
अक्षुण्ण बनाये रखेंगे! उन्होंने कहा कि आपको यह बात बताते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है कि शिवहर जिले की स्थापना के बाद जिले का चहुंमुखी विकास हुआ है! यह जिला निरंतर विकास की आेर अग्रसर है! वहीं जिले में गत वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि इत्यादि क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है! किंतु इसकी गति को आैर अधिक तीव्र करने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं, ताकि भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाआें का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक कौम आैर प्रत्येक जन- जन तक पहुंचा सकें, चाहे वह विकास की पंक्ति में सबसे पीछे क्यों न हो! उन्होंने लोगों से कहा कि हमे यह जानकर काफी प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार की आेर से शिवहर जिला के श्री नवाब उच्च विद्यालय में अंगीभूत महाविद्यालय का उद्घाटन हुआ ! जसमें कला एवं वाणिज्य संकाय के विषयों का पढाई शुरु हो रही है आैर हमारी सरकार का प्रयास होगा कि विज्ञान सहित रोजगारोन्मुखी विषयों का पढाई यहॉ प्रारंभ हो जाये, जिससे यहॉ के हमारे भाई-बहन अपने घर में ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे आैर पढाई के लिए भारी खर्च एवं घोर कठिनाई के दिनों को भुलाकर शिवहर विकास का एक नया सूरज देखेंगे! उन्होंने कहा कि शिवहर जिला में आई.टी.आई.की स्थापना हेतु 5 एकड़ 4 डिसमिल एवं महिला आई.टी.आई. हेतु 3 एकड़ 16.5 16 डिसमिल भूमि भूदाता द्वारा दान किया गया है!जिसका निबंधन महामहिम राज्यपाल के नाम से हो चुका है! वहीं सरकार के द्वारा शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा! अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना हेतु 7 एकड़ 3 डिसमील रैयती भूमि लीज नीति के तहत क्रय करने के लिए चिन्हित किया गया है! इसके लिए विभाग से आवंटन की मांग की गई है! जबकि सरकार के द्वारा शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है! वहीं बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति,  नए विद्यालय भवन का निर्माण, विद्यालयों में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था तथा छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति,  पोशाक, साईकिल एवं मैट्रिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु धन राशि दी जा रही है! हालांकि महादलित व अति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अक्षर आँचल योजना के तहत शिवहर जिले में 54 उत्थान केंद्र तथा 10 तालिमी मरकज केंद्र का संचालन टोला सेवक एवं शिक्षा स्वयंसेवक द्वारा किया जा रहा है! इन केंद्रों पर महादलित, अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय की असाक्षर महिला को साक्षर किया जा रहा है साथ ही सरकार के द्वारा स्वास्थ क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण एवं जनोउपयोगी योजनाएं चलाई जा रही है! हमें यह जानकर काफी प्रसन्नता हो रही है कि शिवहर जिला में सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में ओ.पी.डी. सेवा प्रारंभ हो गई है! जिससे यहां के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी! उन्होंने कहा शिवहर जिला में ए.एन.एम. विद्यालय सह छात्रावास का भवन निर्माण पूर्ण हो गया है आैर इसमें  पढाई प्रारंभ करने हेतु सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है साथ ही पारा मेडिकल संस्थान एवं जी.एन.एम. विद्यालय हेतु भूमि दाता द्वारा 2 एकड़ 73 डिसमिल भूमि दान किया गया! जिसका निबंधन महामहिम राज्यपाल के नाम से हो चुका है आैर इसके निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु विभागिये स्तर पर करवाई की जा रही है! वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है! प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सभी सुविधाआें से युक्त किया जा रहा है! उन्होंने कहा कि आज सरकारी अस्पतालों के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है! वहीं सरकारी अस्पतालों में आने वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 2213 लाभुकों को जननी बाल सुरक्षा योजना से लाभान्वित किया गया तथा 4633 बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया है! जबकि 413 विद्यालयों के 99432 छात्र- छात्राओं का स्वास्थ्य जांच कराया गया है! वहीं कृषि के क्षेत्र में भी सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजना एवं मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, शंकर धान प्रोत्साहन योजना, हरी खाद प्रोत्साहन योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना चलाई जा रही है आैर अच्छे गुणवत्तापूर्ण बीज आपूर्ति के साथ- साथ किसानों को कृषि यंत्र, सूक्ष्म सिंचाई यंत्र एवं जैविक खेती के लिए अनुदान दिया जा रहा है! जिससे कि कृषि का समग्र विकास हो सकें! उन्होंने कहा कि शिवहर जिला अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना अंतर्गत 609 कृषकों एवं बीज ग्राम योजनान्तर्गत 450 कृषकों को लाभान्वित किया गया है! वहीं श्रीविधि से धान की खेती को प्रोत्साहन के लिए 1489 कृषकों को प्रत्यक्षण कीट उपलब्ध कराया गया है! वहीं कृषि यांत्रिकरण योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों के क्रय पर 25 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है साथ ही कृषकों से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ है! उन्होंने कहा कि हम विश्वास दिलाते हैं कि हमारे राज्य के कृषक ही हमारे भारत के निर्माता हैं और उनको उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने व उसके हितों की रक्षा करने एवं उसके उन्नयन तथा उनके परिवारिक उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है! उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा पैक्सो के माध्यम से किसानों के हित की गई योजनाएं चलाई जा रही है साथ ही पैक्स के द्वारा किसानों को गुणवत्ता युक्त उवर्रक की आपूर्ति की जा रही है आैर कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा इस जिले में वंचित वर्गो का उत्थान कर उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं! जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 26,492 लाभुकों के बीच 3 एकड़ 34 लाख, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 216 लाभुकों के बीच 9 लाख 27 हजार रुपये का वितरण किया गया है साथ ही उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण योजनान्तर्गत 12 लाभुकों के बीच 9 लाख 85 हजार रुपये का वितरण किया गया है आैर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 366 लाभुकों के बीच 36 लाख 98 हजार रुपये का वितरण किया गया! वहीं नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी जिला प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास किये जा रहे है! जबकि प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लक्ष्य 5874 के विरुद्ध 2120 लाभुकों को आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है आैर वित्तीय वर्ष 2017- 18 में मनरेगा अन्तर्गत 1,10,0417 मानव दिवस सृजित किया गया है जो लक्ष्य का 90 प्रतिशत है! प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के सुशासन कार्यक्रम 2015- 20 अन्तर्गत विकसित बिहार के सात निश्चय योजना के तहत 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण वैसे विद्यार्थी जो आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते है! उन्हें आर्थिक सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू किया गया है! इस योजना के तहत शिवहर जिला में 20 आवेदकों का आवेदन स्वीकृत हुआ है तथा 14 विद्यार्थियों को बैंको द्वारा 55 लाख 26 हजार रुपये श्रृण उपलब्ध कराया गया है साथ ही मुख्यमंत्री स्वंय सहायता भत्ता योजना के तहत 2888 आवेदकों को 85 लाख 63 हजार रुपये भत्ता भुगतान किया गया है! उन्होंने कहा कहा कि राज्य सरकार के द्वारा राज्य में व्यापक कौशल विकास कार्यक्रम हेतु पहल करते हुए कौशल विकास मिशन की स्थापना की गयी आैर राज्य सरकार के द्वारा अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने की महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया! इस योजनान्तर्गत शिवहर जिला में 1240 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है! वही राज्य सरकार बिहार को खुले में शौच से मुक्त करने हेतु प्रतिबद्ध है आैर "स्वच्छ बिहार, स्वस्थ बिहार अभियान के रुप में बिहार सरकार ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत की है! वहीं विकसित बिहार के सात निश्चय में से एक "शौचालय निर्माण घर का सम्मान" योजना के तहत लाभुकों को ₹12,000 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है!शिवहर जिला में वर्ष 2017- 18 में 21 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 31,073 लक्ष्य के विरुद्ध 1993 शौचालय का निर्माण अब तक किया जा चुका है आैर हमारे जिला प्रशासन लक्ष्य से आगे बढ़कर काम करने में समर्थ होंगे तथा सात निश्चय योजना के अंतर्गत "हर घर बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय,  संपर्क विहिन बसावटों को पक्की सड़क से जोड़ने,  घरों तक पक्की गली नली का निर्माण, युवाआें व महिलाओं के लिए उच्च व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास जैसी योजनाओं से सभी वर्गो को बिना भेदभाव के लाभ दिया जा रहा है आैर इन योजनाओं से शिवहर के हमारे युवा भाई-बहन, हमारी माताये तथा हर नागरिक सरकार की नई ताकत आैर अपने पीछे सरकार का बल महसूस करेगी! उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू कर सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद रख दी गई है! वहीं शराबबंदी के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ और परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार, पारिवारिक हिंसा, घरेलू कलह एवं सामाजिक अपराध में भारी कमी आई है! वहीं शिवहर जिला के पुलिस अधीक्षक, पुलिस बल शिवहर के नेतृत्व मे धैर्य, संयम आैर साहस का परिचय देते हुए आमजन के हितों की रक्षा में निरंतर तत्पर है!हिंसा सहकर भी यहाँ की पुलिस उग्र नहीं हुई है आैर अनेक हादसे होने से रोके गए! पुलिस द्वारा शिवहर जिले को पूरी तरह से शराब मुक्त कर दिया गया है आैर यह जिला बिहार में प्रथम अपराध मुक्त, शराब मुक्त, नक्सलवाद मुक्त शिवहर के लक्ष्य को शत- प्रतिशत प्राप्त करने की दिशा में क्रियाशील है! उन्होंने सभा को संबोधित करते कहा कि यहॉ के सभी चुनाव बिल्कुल शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ और बिहार में सबसे पहले शिवहर पुलिस की अनुशंसा पर बरामद शराबों को विनष्टीकरण किया गया साथ ही जिले शराब पाये जाने वाले 30 से अधिक दुकान, वाहन, परिसर एवं मकानों को राज्यसात कर शराब माफिया को शिवहर से ध्वस्त कर दिया गया है! पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में आैर विशेषकर महिलाओं का शासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है! हालांकि पूरे बिहार में सबसे कम अपराध शिवहर में हुयी आैर सबसे कम कांड भी यहॉ लंबित है! जबकि राज्य मे शिवहर जिले की आबादी 4.5 प्रतिशत का योगदान है आैर अपराधों के राजस्तरीय आंकड़ों में मात्र 0.30 प्रतिशत ही रहा है जो इस जिले को अपराध मुक्त जिला की ओर स्थापित किया है! उन्होंने कहा कि लगातार इन सभी बिन्दुओं पर नजर बनाए रखना ही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बधाई के पात्र हैं आैर शिवहर जिला साम्प्रदायिक सौहार्द की एक मिसाल है जो यहॉ के लोगों ने आपसी सद्भाव एवं भाईचारे से हमारे देश की गंगा- जमुना, संस्कृति को अक्षुण्ण रखा है! उन्होंने कहा शिवहर तो पूरे बिहार के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है इसलिए हमारे साथ आईए यहॉ की महान जनता यह संकल्प ले की समाजिक सद्भाव, सौहार्द, सहिष्णुता और संतोष के इस भाव को बनाए रखेंगे साथ में शिवहर के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे! इसे पूरी तरह अपराध मुक्त, नक्सलवाद मुक्त और सभी प्रकार के उग्र विचारधारा से मुक्त रखेंगे! उन्होंने शिवहर जिला के लोगों से यह भी कहा कि सरकार का संकल्प ( सबका साथ, सबका विकास एवं सात निश्चय ) के साथ कदम से कदम मिलाकर एक नया ( शिवहर श्रेष्ठ शिवहर ) को विकसित शिवहर जिला बनाएंगे आैर आप लोगों को एक बार फिर से शिवहर की समस्त जनता, यहॉ के संपूर्ण प्रशासन व परेड में शामिल सभी प्रकार के हमारे एस.एस.बी. बल के अधिकारी एवं जवान समाहरणालय में उपस्थित राष्ट्रीय ध्वजारोहन में शामिल सभी लोगों को एक बार पुनः स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.