Breaking News

शिवहर- डीएम व एसपी ने बाढ़ राहत शिविर में लोगों से हुए रुबरु साथ बैठकर किया भोजन...

शिवहर- डीएम व एसपी ने बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से हुए रुबरु,साथ बैठकर किया भोजन...
बाढ़ पीड़ितों के साथ भोजन करते डीएम व एसपी
चम्पारण टुडे से मनीष नन्दन सिंह की रिपोर्ट
शिवहर- डीएम राज कुमार एवं एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने तरियानी प्रखंड के माधोपुर छाता गांव में बने बाढ राहत शिविर में ठहरे हुए बाढ से प्रभावित लोगों से रूबरू होते हुए उनके साथ राहत वितरण कार्य की जानकारी ली आैर शिविर में लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किये। इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मो0 अफाक अहमद, जदयू जिलाध्यक्ष रामएकवाल राय क्रांति, भाजपा के नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार राजू, भाजपा के मीडिया प्रभारी विनय कुमार सिंह समेत कई मौजूद थे!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.