Breaking News

शिवहर- आपत्तिजनक पोस्ट पर एसपी ने कि त्वरित कार्रवाई कर किया उक्त युवक का हृदय परिवर्तन..

शिवहर- आपत्तिजनक पोस्ट पर एसपी ने कि त्वरित कार्रवाई कर किया उक्त युवक का हृदय परिवर्तन..
शिवहर एसपी प्रकाश नाथ मिश्रा
चम्पारण टुडे से मनीष नन्दन सिंह की रिपोर्ट
शिवहर- जिला के पिपराही प्रखंड स्थित मेसौढा गांव निवासी युवक दिलनवाज आलम ने कुछ दिनों से फेसबुक के माध्यम से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पाकिस्तान का समर्थन कर रहा था! इस घटना को लेकर जिला के लोगों में आक्रोश फैलने से पहले ही शिवहर एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पिपराही पुलिस के द्वारा उक्त युवक को उसके घर से दबोच लिया गया है! इस घटना के बारे में एसपी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उक्त युवक होमगार्ड जवान शेख भोला का पुत्र है जो पिपराही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना पर हिरासत में रखा गया है! उन्होंने कहा कि उक्त युवक के पिता के द्वारा उसका हृदय परिवर्तन कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को तिरंगा झण्डोतोलन होने तक थाना में रह कर रंग रोगन से लेकर थाना परिसर का साफ-सफाई करने तथा हर पर्व त्योहार में थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया जो भविष्य में ऐसी गलती फिर दुबारा नहीं करने की चेतावनी दी गई! एसपी ने कड़े लवजो में जिले के हर असामाजिक तत्वों को हिदायत दिया है कि वो अपना हृदय परिवर्तन कर लें अन्यथा पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.