Breaking News

शिवहर- पूर्व सांसद मो0 अनवारुल हक का प्रथम स्मृति दिवस मनाई गयी.

शिवहर- पूर्व सांसद मो0 अनवारुल हक का प्रथम स्मृति दिवस मनाई गयी.
स्मृति दिवस मनाते हुए की तस्वीर
चम्पारण टुडे से मनीष नन्दन सिंह की रिपोर्ट
शिवहर- शहर स्थित हक मार्केट में जिला के सपूत, मिट्टी के लाल, गरीबों के मसीहा आैर कार्यकर्ताओं के शान शिवहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मो0 अनवारुल हक का प्रथम पुण्यतिथि स्मृति के रुप में मनाया गया! जिसकी अध्यक्षता उनके छोटे भाई मो0 ईजहारुल हक ने किया! इस दौरान जिला के हर समुदाय आैर हर धर्म जाति के लोगों ने पूर्व सांसद स्व. मो0 अनवारुल हक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई! इस दौरान कार्यक्रम का संचालन ताजपुर प्रखंड के सरपंच मुकेश कुमार सिंह ने किया! वहीं ताजपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मो0 अनवारुल हक 24 घंटे जनता आैर कार्यकर्ताओं के बीच रह कर हर समस्या का समाधान करते थे! उन्होंने कहा कि मो0 अनवारुल हक के साथ मो0 असद भी हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ रह कर जनता के हक के लिए पुलिस की लाठी खाई आैर जेल भी गये थे! उन्होंने कहा कि मो0 असद जनता आैर कार्यकर्ताओं के भलाई के लिए अपने चाचा मो0 अनवारुल हक के साथ कई बार जेल का सजा भी काट चुके है! वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो0 असद ने कहा कि मेरे चाचा दिवंगत सांसद सादगी के साथ चरित्रवान व गुणवान आैर विकास प्रेमी थे! उन्होंने कहा कि मेरे चाचा विधायक जीवन से सांसद जीवन तक कार्यकर्ताओं के शान व सम्मान के लिए जान की वाजी लगा देते थे! इस दौरान ध्रुवनरायण सिंह, मुखिया डोमा साह, मुरली मनोहर सिंह, वशिष्ठ राउत, सुधीर कुमार सिंह, नथुनी पासवान, नवल किशोर सिंह समेत कई लोगों ने पूर्व सांसद मो0 अनवारुल हक के जीवनी पर प्रकाश डाला आैर उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की अपील की गयी!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.