मोतिहारी:भोपतपुर ओपी प्रभारी अमित वर्मा को 10 हजार रुपये घुस लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

चम्पारण टुडे से छायाकार अमित के साथ अजित कुमार सिंह की रिपोर्टिंग
कोटवा (मोतिहारी) :- भोपतपुर ओपी अध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार , निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार।भोपतपुर ओपी अध्यक्ष अमित वर्मा को पटना से आई निगरानी की टीम ने उनके आवास से दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया ! निगरानी की टीम ने ओपी अध्यक्ष का सर्विस रिवाल्वर को भी जप्त कर एएसआई को सौंप दिया ! निगरानी टीम के डीएसपी जमीरुद्दीन ने बताया कि केस संख्या 137/17 के आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं केस डायरी में मदद करने के लिए पीड़ित वकील सहनी से बार-बार रुपये की मांग की जा रही थी ! तब पीड़ित द्वारा निगरानी की टीम से संपर्क किया गया ! निगरानी की टीम ने मामले की जॉच की और सही पाया ! उसके बाद निगरानी द्वारा बिछाए गए जाल में भोपतपुर ओपी अध्यक्ष अमित वर्मा रंगे हाथों गिरफ्तार हुए ! निगरानी टीम में इंस्पेक्टर मिथिलेश जायसवाल , इंस्पेक्टर विजय कुमार , दरोगा भीम सिंह , अशोक सिंह , एएसआई संजय चतुर्वेदी , शैलेश कुमार शामिल थे!
![]() |
| निगरानी के चंगुल में ओपी प्रभारी अमित वर्मा (बीच) मे |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.