Breaking News

शिवहर- बेलवा में नवनिर्मित डैम टूट जाने से बेलवा,ईनरवा, नरकटिया गांव में घुसा बाढ का पानी.

शिवहर- बेलवा में नवनिर्मित डैम टूट जाने से बेलवा,ईनरवा, नरकटिया गांव में घुसा बाढ का पानी.
सुरक्षित स्थानों पर जाते लोग
चम्पारण टुडे से मनीष नन्दन सिंह की रिपोर्ट
शिवहर- पिछले चार दिनों से नेपाल समेत उत्तर बिहार में लगातार हो रही मुसालाधार बारिश के कारण बागमती नदी उफान पर है! वहीं पिपराही प्रखंड के बेलवा घाट पर बागमती नदी में लगातार जल स्तर में वृद्धि जारी है आैर अधिक पानी के दवाब के कारण बेलवा में नवनिर्मित डैम टूट जाने के बजह से नदी का पानी बेलवा, ईनरवा व
सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए लोगो से अपील करते डीएम राजकुमार
नरकटिया गांव में प्रवेश कर रहा है! इस घटना की सूचना मिलते ही डीएम राज कुमार, एसपी प्रकाश नाथ मिश्र समेत जिला के आलाधिकारी बेलवा घाट पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया! वहीं बागमती नदी में जल स्तर काफी बढा हुआ है!
बांध टूटने के बाद पानी की तस्वीर
किसी भी वक्त बांध टूट जाने की स्थिति को देखते हुए डीएम राज कुमार, एसपी प्रकाश नाथ मिश्र,एसडीआे मो0 अफाक अहमद, बीडीआे अजय कुमार, सीआे युगेश दास, विधायक मो0 शरफुर्रद्दीन, लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने जिला प्रशासन द्वारा माइक से ग्रामीणों को गांव खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया! इस दौरान डीएम राज कुमार ने बताया कि बागमती नदी का जलस्तर  63.5 पर काफी बढ गया है
टूटते हुए तटबंध को देखते लोग
आैर काफी पानी बढने की सूचना मिल रही है इसलिए बेलवा, नरकटिया व ईनरवा के सभी ग्रामीणों को गांव खालीकर सुरक्षित जगह सिंगरहिया स्कूल पर कैम्प लगाया गया है! जहॉ पर लोगों को प्रशासन द्वारा खाने, पीने , सोने व बैठने तथा स्वास्थ्य सुविधा से लेकर सारी सुविधा मुहैया कराई जा रही है!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.