*📝चंपारण के ढाका प्रखंड बाढ़ से जलमग्न ,दर्जनों गांवों के सैकड़ों घरों मे पानी घुसा, तीन लोग बह गये, कई किलोमीटर पक्की सड़क क्षतिग्रस्त ,लोगों मे अफरातफरी।*
 |
| बाढ़ में डूबे घर की तस्वीर |
चम्पारण टुडे से दिलीप गुप्ता की रिपोर्ट
सिकरहना ( मोतिहारी, बिहार ):--बिहार के मोतिहारी जिले के ढाका प्रखंड क्षेत्र मे नेपाल से आये बाढ़ के पानी से अधिकांश क्षेत्र जलमग्न हो गया है।प्रखंड के अधिकांश भाग समुद्र का स्वरुप अख्तियार कर लिया है।दरभंगा-रक्सौल रेल खंड के अमवा टोला गांव के समीप रेल लाइन के ऊपर से पानी चलने की जानकारी मिली है।वहीं पानी में तीन लोगों के बह जाने की सूचना है।
 |
| बाढ़ की तस्वीर |
जटवलिया गांव के 80वर्षीय राम एकवाल दुबे का कहना है कि100 साल के अंदर मे इस प्रकार का बाढ़ इस क्षेत्र में कभी भी नहीं आया था।बता दें कि नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के हीरापुर ,गुआबारी, भवानी पुर,बलुआ, महंगुआ, गुरहनवा, तेलहारा, जटवलिया, गोरगांवा, खरूही, खरूआ, बड़हड़वा फतेमहम्मद, दोस्तीया, कुशमहवा, सीसहनी, बड़वा खूर्द, बतसपुर सहित दर्जनों गांवों के घरों में लगभग 0 4 से
 |
| सपही गांव के लोग सुरक्षित स्थान पर जाते हुये |
06 फीट तक पानी घुस गया है।वहीं कई लोगों के घरों में पानी घुसने से घर ध्वस्त हो गया है।मालूम हो कि बाढ़ की पानी जटवलिया से तेलहारा गांव तक, तथा खरूही से गुरहनवा तक एवं तेलहारा से बड़हड़वा तक जाने वाली पक्की सड़क के ऊपर से04फीट से अधिक बह रहा है।बाढ़ के कारण इस क्षेत्र में अफरातफरी मचा हुआ है।यहां बता दें कि बाढ़ की कहर का अंदाजा इसी से लगाया जा
 |
| डीएम रमण कुमार व विधायक फैसल रहमान सपही तटबंध का निरीक्षण करते हुए |
सकता है कि जब से जटवलिया गांव बसा हुआ है तब से अभी तक इस गांव में कभी भी बाढ़ नहीं आया था।लेकिन आज
 |
| एनडीआरएफ की टीम पहुंची राहत व बचाव कार्य के लिये |
इस गांव के ब्राह्मण टोली के दर्जनों घर में लगभग तीन से चार फीट तक पानी घुसा हुआ है।जो फोटो दर्शा रहा है। वहीं इस प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के हजारों एकड़ भूमि में लगे धान की लाखो रूपये की फसल डुब गया है
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.