Breaking News

शिवहर- बारिश के बदबूदार गंदे पानी से नगर पंचायत में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका

शिवहर- बारिश के बदबूदार गंदे पानी से नगर पंचायत में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका
सड़क पर जल जमाव की तस्वीर
चम्पारण टुडे से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्टिंग
शिवहर- भीषण बारिश के बाद अब जलजमाव के कारण बदबूदार गंदगी की समस्या पूरे नगर पंचायत में संकट बनी हुयी है! समाहरणालय के प्रवेश द्वार से लेकर शहर के सभी जगह लोगों को विभिन्न बीमारियों की समस्या हर पल परेशान कर रही हैं! वहीं भीषण समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। हालांकि जिम्मेदारों की सेहत पर इसका कोई असर नहीं है! परंतु इस बार की झमाझम बारिश ने नगर पंचायत प्रशासन की विधि व्यवस्था की पोल परत दरपरत खोल दी है! वहीं जीरोमाईल से खादी भंडार तक,, छोटी रानी कैम्पस व जगदीश नन्दन सिंह द्वार से गुदरी बाजार तक,, फतेहपुर रोड से मुरारी चौक तक,, जदयू के जिला कार्यालय आैर सिनेमा हॉल रोड से लेकर प्रमुख चौक- चौराहों व गली- मुहल्लों में घुटनों भर जाम बदबूदार पानी से लोगों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। बरसात से पहले जल निकासी की व्यवस्था पर नगर प्रशासन को गंभीर न होने का नतीजा है कि अब लोगों को विभिन्न तरह की बीमारियों का आशंका बढ़ गया है! शहर के हर वार्डो के सड़कों पर बारिश की पानी तालाब के रूप में तब्दील हो गया है। जिसके कारण बदबूदार गंदगी फैलकर बैक्टीरिया व मच्छरों से लोगों को संक्रामक बीमारी होने की आंशका बढ गयी है! इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अंशुमान नन्दन सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने आपदा की घड़ी में नगर पंचायत को सहयोग करने की अपील तमाम शहरवासियों से की है आैर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सभी जलजमाव वाली जगहों को चिन्हित कर जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है साथ ही शहर के हर कोने- कोने में ब्लीचिंग पाउडर का छिरकाव कर स्वच्छ आैर स्वस्थ्य नगर पंचायत बनाने का संकल्प लिया है!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.