Breaking News

शिवहर- बाढ़ के बाद अब माहामारी फैलने से रोकने की चुनौती को /शिवहर जिला पुलिस ने कमर कस ली है.....

शिवहर- बाढ़ के बाद अब माहामारी फैलने से रोकने की चुनौती को /शिवहर जिला पुलिस ने कमर कस ली है.....
बैठक को संबोधित करते एसपी प्रकाश नाथ मिश्रा
चम्पारण टुडे से मनीष नन्दन सिंह की रिपोर्टिंग
शिवहर- पुलिस अधीक्षक के आवासीय कार्यालय पर रविवार को सभी थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों की एक आपात बैठक एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के अध्यक्षता में आयोजित की गयी! बाढ की त्रासदी के बाद अब चुनौती माहामारी फैलने से रोकने की, बॉध को बचाने आैर दूसरे जल वृद्धि का सामना करने की तैयारी को लेकर शिवहर पुलिस ने अब कमर कस लिया है! बैठक में एसपी ने कहा कि पानी घटने से काफी जगहो पर मुल्यांकन टीम को मुल्यांकन करने में सहयोग के साथ सुरक्षा देने, राहत वितरण टीम को सुरक्षा देने आैर बाढ़ पीड़ितों के बीच नियमानुसार राहत वितरण करने की विधि व्यवस्था का चुनौतियां पुलिस के सामने है! उन्होंने बैठक में कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में सभी पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी अपनी एक बड़ी टीम लेकर सिविल कपड़े में हाफ पैंट, शर्ट और पुलिस बेल्ट के साथ पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में श्रमदान करेंगे आैर ग्रामीण युवक, युवतियों की मदद से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व सड़क मरम्मती कार्य, राहत देने के लिए किये जाने वाले उपाय में गांव वालों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहने का निर्देश दिया जो प्राकृतिक आपदा से जिला में 1 लाख 15 हजार लोग एवं कच्चे फसल, उसके घर मवेशी के चारा रखे हुए, अनाज, पेड़ पौधा, मवेशी, पंछी, बाढ के इस भयंकर त्रासदी के शिकार होकर बाढ से बूरी तरह प्रभावित हुये है! उन सभी थाना क्षेत्र में जहां कहीं भी टूट से अधिक क्षति की संभावना हो उसके मरम्मती में पुलिस सहयोग करेंगे! उन्होंने कहा कि हर पंचायत के गांव की आबादी व मानव जाति के आकलन आैर प्रत्येक गांव में गर्भवती महिला की जानकारी रखने का निर्देश दिया साथ ही 21 तारिख से एक सप्ताह तक बाढ प्रभावित क्षेत्रों में अगर किसी बच्चे का जन्मदिन है तो जिला पुलिस के द्वारा बच्चे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा! उन्होंने बैठक में सभी थानाध्यक्षों, एसएसबी, एसटीएफ क्रमश: पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक को अपने- अपने नेतृत्व में अभियान को चलाने का निर्देश दिया गया! बैठक में एसपी ने कहा कि इस अभियान के दौरान जिले के सभी थानाध्यक्ष एम्बुलेंस, नाव ब्लीचिंग पाउडर, कुछ ईंट के टुकड़े आदि की व्यवस्था जनसहयोग से मांगे ताकि पहुंच पथ की मरम्मत भी की जा सके! बैठक में एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने आसपास के गांवों को गोद लें तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाये! उन्होंने कहा कि 10 दिनों तक लगातार शिवहर जिला के पुलिस प्रशासन व एसएसबी, बीएमपी-16, गृहरक्षक और चौकीदार ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर चाहे अंगरक्षक की ड्यूटी में हो या चाहे पुलिस बाढ त्रासदी में बचाने की ड्यूटी किये हैं! उन पुलिस जवानों को एसपी ने सराहना की है! उन्होंने कहा कि शिवहर पुलिस ऐसे गंभीर मौके पर समाज में शांति बनाए रखने आैर एक दूसरे को संपत्ति की रक्षा करने एवं जो शिवहर में अपना घर बंद कर किसी कारण से बाहर हो उसकी संपत्ति की रक्षा थाना के माध्यम से की जाती है! वहीं बैठक में एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने लोगों से अपील किया है कि अपने तनाव और जोश को बाढ़ रहत में लगाये आैर सभी थानाध्यक्ष अपराध को पूरी तरह से नियंत्रण में रखे साथ ही सामाजिक सद्भभाव बनाए रखने के लिए लगातार भ्रमणशील रहे एवं सूचना एकत्रित कर असमाजिक तत्वों पर निगरानी करने का निर्देश दिया गया! मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जगदानन्द ठाकुर, इन्सपेंटर बिरजू पासवान, एस0एस0बी0 के इन्सपेंटर चन्द्रकेश यादव समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.