Breaking News

बाढ़ पीड़ितों के साथ की जा रही अनदेखी को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

बाढ़ पीड़ितों के साथ की जा रही अनदेखी को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
भाकपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कामरेड राधा मोहन सिंह
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्टिंग
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड परिसर में भाकपा कार्यकर्ताओं ने कामरेड राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के साथ की जा रही अनदेखी को लेकर सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के साथ अनदेखी की जा रही है। कहीं भोजन की व्यवस्था की गई है ,कहीं किसी का सूधि लेने भी पदाधिकारी नहीं जा रहे हैं। श्री सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की भरपूर सहायता करने ,रामगढ़वा को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, क्षति फसलों का मुआवजा देने ,बाढ़ से क्षतिग्रस्त घरों का इंदिरा आवास योजना के तहत निर्माण कराने ,जब तक गरीबों के घर में पानी घुसा है तब तक उनके भोजन, दवा और रोजगार की गारंटी दिलाने तथा बाढ़ से जितने भी रास्ते टूटे हैं उनकी अविलंब मरम्मत कराने सहित अपनी अन्य माँगों से संबंधित मांग पत्र बीडियो को सुपुर्द किया। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि हमारी सभी मांगे यथाशीघ्र पूरी नहीं की गई  तो हमारे पार्टी के कार्यकर्ता एनएच 28  ए को जाम करेंगे। मौके पर कामरेड विद्यानंद सिंह ,राजेश शुक्ल ,प्रदीप सिंह, प्रभुनाथ यादव, हामिद अंसारी, नूरजहां, मुन्नी देवी तथा बच्ची देवी सहित अन्य भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.