Breaking News

शिवहर जिला में बाढ़ से 1लाख 15 हजार लोग प्रभावित : डीएम राजकुमार

शिवहर जिला में बाढ़ से 1लाख 15 हजार लोग प्रभावित : डीएम
प्रेसवार्ता करते डीएम राजकुमार
चम्पारण टुडे से मनीष नंदन सिंह की शिवहर से रिपोर्टिंग
शिवहर- डीएम राज कुमार ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया कि जिला के सभी पांच प्रखंड बाढ़ प्रभावित हुए हैं! जिसमें कुल 26 पंचायत बाढ से प्रभावित हुए हैं! उन्होंने बताया कि शिवहर जिला के 1 लाख 15 हजार लोग बाढ के कारण प्रभावित हुए हैं! हालांकि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 34 शिविर, सामुदायिक रसोईघर कार्यरत रहे हैं साथ ही मौजूदा समय में 19 कैंप चलाये जा रहे हैं! डीएम ने बताया कि सभी शिविर, सामुदायिक रसोईघर में प्रतिदिन दो वक्त का पर्याप्त भोजन सभी प्रभावितों व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है!वहीं सभी शिविर में पर्याप्त रोशनी एवं आवासन की व्यवस्था भी की गई है! वहीं सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा सभी राहत शिविर सामुदायिक रसोईघर का प्रतिदिन भ्रमण किया जा रहा है साथ ही वरीय पदाधिकारी द्वारा भोजन की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित किया जा रहा है! जबकि सभी शिविर का भ्रमण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सभी शिविरों का भ्रमण प्रतिदिन कई दफा किया जाता है! भ्रमण के दौरान बाढ प्रभावित लोगों के साथ भोजन कर भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है! वहीं सभी सामुदायिक रसोईघरों के पास शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था भी की गई है! जिलाधिकारी राज कुमार ने यह भी बताया कि अब तक 10 हजार 5 सौ 95 परिवारों को फूड पैकेट्स उपलब्ध कराया गया आैर 1 हजार परिवारों को निर्धारित मात्रा में चावल, दाल, आलू, नमक, हल्दी उपलब्ध कराया गया है! जबकि शेष 9 हजार 595 परिवारों को निर्धारित मात्रा में चुड़ा, गुड़, मोमबत्ती एवं दिया सलाई उपलब्ध करा दिया गया तथा 450 परिवारों को पॉलिथीन सीट उपलब्ध करा दी गई हैं! वहीं मेडिकल टीम के द्वारा लगातार सभी कैंप एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर अब तक 2 सौ बैग ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा चुका है तथा अगले दो दिनों में अतिरिक्त 400 बैग ब्लीचिंग पाउडर का उपलब्ध किया जाएगा साथ ही 25 हजार हैलोजन टैबलेट वितरित किया जा चुका है आैर अतिरिक्त 75 हजार हैलोजन टेबलेट की आपूर्ति कल तक करा दी जाएगी! वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं शिविरों में डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का इलाज कर दवा भी वितरित किया जा रहा है! इस दौरान जिले में तीन पशु केंद्र कार्यरत है जो अब तक 15 हजार पशुओं का इलाज किया जा चुका है! इस आपदा की घड़ी में भी जिले के सभी वरीय पदाधिकारी के निगरानी में प्रभावित परिवारों को सर्वे का कार्य भी चलाया जा रहा है जो शनिवार तक पिपराही प्रखंड के तीन पंचायत में सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है! डीएम ने कहा कि सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को आपदा प्रबंधन के द्वारा दी जाने वाली अनुदान का राशि जल्द ही वितरण किया जायेगा!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.