Breaking News

रामगढ़वा के बाढ़ प्रभावित पंचायत के सभी गाँवों में चलाई जा रही है लंगड़

रामगढ़वा के बाढ़ प्रभावित पंचायत के सभी गाँवों में चलाई जा रही है लंगड़
रामगढ़वा के तिरवाह क्षेत्र में चल रहे लंगड़ का निरीक्षण करते बीडीओ जितेन्द्र कुमार सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय
चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रामगढ़वा से रिपोर्ट
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों एवं गाँवों में स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह  के नेतृत्व में  लंगड़ की व्यवस्था की गई है । जो वहां के मुखिया ,पंचायत समिति एवं वार्ड की देख-रेख में संचालित हो रहा है। उन पंचायतों में तिरवाह क्षेत्र के अधकपरिया पंचायत अंतर्गत फुलवरिया, भेड़िहारी, पिपरपाती तथा मुर्गिया टोला सहित अन्य गांव शामिल हैं। जैतापुर पंचायत अंतर्गत सुखी सेमरा ,धनगढ़वा आदि गांव शामिल है । सिंहासनी पंचायत अंतर्गत बिनवलिया,सिंहासनी  तथा नंदलाली आदि गांव शामिल हैं।  वहीं मंगलपुर पटनी पंचायत अंतर्गत मिश्रौलिया, उच्ची भटिया ,खुगुनी ,सेखौना तथा पंटोका आदि गांव शामिल हैं । उक्त जानकारी स्थानीय विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.