कोटवा :- देश बचाओ - भाजपा भगाओ रैली एवं बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए राजद की बैठक

चम्पारण टुडे से छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा :-
कोटवा उच्च विद्यालय के प्रांगण में आज राजद द्वारा देश बचाओ भाजपा भगाओ एवं बाढ़ पीड़ितों के मदद हेतु प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कोटवा प्रखंड अध्यक्ष सरोज यादव एवं संचालन पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर मदद पहुंचाने तथा आगामी सताइस अगस्त को देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली में कोटवा प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में लोगो से शामिल होने का निमंत्रण दिया । उनके निमंत्रण पर प्रखंड के राजद पदाधिकारियो द्वारा तीस हजार लोगो के महारैली में शामिल होने का आश्वासन दिया । बैठक में वरीय नेता बजरंगी नारायण ठाकुर , एनामुल हक़, पुनम देवी, नसीमा खातून, संजय कुमार यादव , अशोक यादव, असरार आलम, भोला साह, सत्य नारायण यादव , मुस्तफा खान , लालबाबू खान , पवन यादव सहित दर्जनों के संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए ।
![]() |
| सभा को संबोधित करते राजद नेता |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.