Breaking News

जनादेश अपमान यात्रा' से लौट रहे RJD नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

*📝'जनादेश अपमान यात्रा' से लौट रहे RJD नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल*
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की तस्वीर
चम्पारण टुडे से दिलीप गुप्ता की रिपोर्ट
मोतिहारी :- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 'जनादेश अपमान यात्रा' के पहले चरण की समाप्ति के बाद मोतिहारी लौट रहे आरजेडी नेताओं की गाड़ी पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में आरजेडी के तीन नेता घायल हो गए।घायलों में आरजेडी के प्रदेश युवा महासचिव संजय निराला, युवा जिलाध्यक्ष हामिद राजा और मीडिया प्रभारी सोनू पाण्डेय हैं जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घायलों में संजय निराला की हालत गंभीर बनी हुई है।
आरजेडी नेता हामिद राजा ने बताया कि सभी मुजफ्फरपुर में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ढाका-मोतिहारी पथ के गंगापीपर चौक के समीप यह हादसा हुआ।उन्होंने बताया कि गाड़ी रफ्तार में थी, तभी अचानक एक नीलगाय बीच सड़क पर आ गयी। नीलगाय को बचाने के प्रयास में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाडी पेड़ से टकरा गयी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.