शिवहर- 15 अगस्त को मुख्य समारोह स्थल पर जिला के प्रभारी मंत्री करेंगे झण्डोतोलन : डीएम

चम्पारण टुडे से मनीष नन्दन सिंह की रिपोर्टिंग
शिवहर- समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में डीएम राज कुमार एवं एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी! बैठक में डीएम राज कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को समाहरणालय मैदान के मुख्य समारोह स्थल पर जिला के प्रभारी मंत्री राणा रणधीर सिंह के द्वारा झण्डोतोलन किया जाएगा! जिसकी तैयारी जोड़ो पर की जा रही है! बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी अपने आवास से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान कर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर गॉधी भवन में गॉधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 8.45 बजे मुख्य समारोह स्थल पर पहुँचेंगे! इस दौरान 8.45 से 8.58 बजे तक प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी द्वारा सलामी एवं परेड का निरीक्षण करेंगे और समाहरणालय मैदान में मुख्य समारोह स्थल पर 9 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे! इसके पश्चात समाहरणालय प्रांगण में 9.35 बजे, जिला परिषद् कार्यालय में 9.50 बजे, अनुमंडल कार्यालय 10 बजे, सिविल सर्जन कार्यालय 10.20 बजे, नगर पंचायत कार्यालय पर 10.35 बजे, सदर थाना 10.55 बजे आैर न्यू पुलिस लाइन में 11.10 बजे झण्डाेतोलन किया जाएगा साथ ही समारोह स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को अंग वस्त्र से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है! वहीं महादलित टोला में पूर्व वर्ष की भांति इस बार भी झंण्डोतोलन का कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया! वहीं नवाब उच्च विद्यालय के मैदान में 2 से 4 बजे तक प्रशासन बनाम नागरिक- एकादश के बीच फैन्सी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा आैर शाम को 6 से 9 बजे तक गॉधी भवन में जिले के विभिन्न विद्यालय के छात्र- छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया है! वहीं बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को समारोह से पूर्व 6.30 बजे जिला के विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालने तथा मुख्य समारोह स्थल पर परेड में एन.सी.सी एवं स्कॉउट एण्ड गाइड को भाग लेने का निर्देश दिया गया है! इस दौरान बैठक में एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने बताया कि न्यू पुलिस लाइन में झण्डोतोलन पुलिस अधीक्षक करेंगे और सदर थाना में पुलिस अधीक्षक के मौजुदगी में थानाध्यक्ष झण्डोतोलन करेंगे! इस दौरान सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व पुलिस उपाधीक्षक को दी गई है साथ ही परेड की सलामी हेतु खुली गाड़ी को सुसज्जित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज की सलामी के लिए सैर, बिहार सैन्य पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी, एन.सी.सी., स्कॉउट एण्ड गाईड एवं एस.एस.बी. के जवान को शामिल करने का निर्देश दिया गया तथा मुख्य समारोह स्थल पर झण्डा बांधने की जवाबदेही पुलिस उपाधीक्षक जगदानंद ठाकुर को दिया गया है! इस दौरान नगर पंचायत को शहर व मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई का दायित्व दिया गया है!
![]() |
| डीएम व एसपी की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.