Breaking News

लगान रसीद नहीं कटने की वजह से आम लोगों में आक्रोश,6 माह से नहीं आ रहा है रशीद बुक

लगान रसीद नहीं कटने की वजह से आम लोगों में आक्रोश,6 माह से नहीं आ रहा है रशीद बुक
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड में लगान रसीद नहीं कटने की वजह से आम लोग आक्रोशित हैं। एक तरफ सरकार लगान की वसूली पर जोर दे रही है,वहीं दूसरी तरफ अंचल में करीब 6 माह  से रसीद बुक नहीं आ रहा है । जिसकी वजह से सरकार को लगान नहीं मिल रहा है। इस बाबत स्थानीय सीओ रवींद्र कुमार के पास दूरभाष पर जानकारी लेने की कोशिश की गई।लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।तत्पश्चात रामगढ़वा पंचायत के हल्का कर्मचारी से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि 6 माह के बीच में सरकार के द्वारा मात्र 18 रशीद बुक दिया गया था। जिसमें 16 पंचायत व 9 हल्कों के बीच मात्र दो-दो बुक हिस्सा मिला था।जो उंट के मुँह में जीरा के समान साबित हुआ। भला बुक के अभाव में हल्का कर्मचारी कहाँ से लगान का रशीद काट सकता है।वहीं लगान का रशीद कटाने के लिए कई दिनों से ब्लॉक का चक्कर लगा रहे किसान राधा मोहन प्रसाद,राजकिशोर प्रसाद,विनोद कुमार सिंह,चंदन कुमार,सुशांत कुमार,संत कुमार सिंह,छोटू तिवारी,आचार्य मुकेश पाण्डेय,आचार्य उमेश पाठक,ब्रजेश गुप्ता तथा अरविंद पांडेय सहित अन्य किसानों ने अपनी नाराजगी जताते हुए यथा शीघ्र रशीद बुक रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराने की माँग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.