रक्सौल थाना कांड संख्या 245 के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शिक्षकों ने निकाला जुलूस

चम्पारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट
रामगढ़वा-बिहार पंचायत नगर शिक्षक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को रक्सौल थाना कांड संख्या 245/017 में गिरफ्तारी नहीं करने को लेकर शिक्षकों के द्वारा जुलूस निकाला गया । जुलूस के दौरान श्री सिंह ने कहा कि प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरिया उर्दू के प्रधान शिक्षक मो. फारुक अहमद के साथ 29 जुलाई को विद्यालय में प्रवेश कर पंचायत समिति पति मो. अमानुल्लाह व उनके भाई के द्वारा मारपीट करने व अभिलेख को फारने मामले में शिक्षक फारूक मोहम्मद ने थाना में कांड संख्या 245 दर्ज कराया था। लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तार नहीं की गई। जिसके विरोध में आक्रोशित शिक्षकों के द्वारा प्रखंड के सभी विद्यालयों को बंद करा दिया गया। और शिक्षक हड़ताल पर चले गए हैं ।शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन गिरफ्तारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रशासन विरोधी नारे लगाए जाते हैं और धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं।फिर भी प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।इस बाबत उन्होंने कहा कि यदि यथा शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो हमलोग जिला मुख्यालय पर धारणा प्रदर्शन करेंगे।
![]() |
| जुलूस निकालते रक्सौल के आक्रोशित शिक्षक |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.